• Thu. Jun 11th, 2026

दिल्ली सरकार ने सेमीकंडक्टर पॉलिसी ड्राफ्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की

दिल्ली सरकार ने सेमीकंडक्टर पॉलिसी ड्राफ्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की
rekhagupta,delhicm.delhigovernment,semiconductorदिल्ली सरकार ने सेमीकंडक्टर पॉलिसी ड्राफ्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की
दिल्ली सरकार ने ‘दिल्ली सेमीकंडक्टर पॉलिसी’ का ड्राफ्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस नीति का उद्देश्य दिल्ली को सेमीकंडक्टर डिजाइन, उन्नत अनुसंधान और विकास तथा असेंबली गतिविधियों के लिए एक सक्षम केंद्र के रूप में विकसित करना है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नीति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप है, जो देश में सेमीकंडक्टर क्षेत्र के विकास में दिल्ली की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करेगी।

उन्होंने कहा कि यह नीति कारोबार सुगमता, नवाचार और उद्योग आधारित इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वित्तीय और गैर-वित्तीय दोनों प्रकार के प्रोत्साहनों का प्रावधान करती है। इसके अलावा इसमें पांच प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित किया गया है। जिनमें सेमीकंडक्टर डिजाइन और बौद्धिक संपदा विकास, अनुसंधान, विकास और नवाचार, विनिर्माण को सक्षम बनाने वाली गतिविधियां शामिल है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस ड्राफ्ट से राजधानी में रोजगार और कौशल विकास को बढ़ावा मिलेगा और निवेश प्रोत्साहन तथा अनुकूल वातावरण तैयार किया जाएगा।
==============================================Courtesy========================================
दिल्ली सरकार ने सेमीकंडक्टर पॉलिसी ड्राफ्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की
rekhagupta,delhicm.delhigovernment,semiconductor

 

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *