अमरीका बहुत जल्द ईरान के खिलाफ जीत की ओर बढ़ रहा है: डोनाल्ड ट्रम्प
donaldtrump,america,iranअमरीका बहुत जल्द ईरान के खिलाफ जीत की ओर बढ़ रहा है: डोनाल्ड ट्रम्प
अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अमरीका बहुत जल्द ईरान के खिलाफ जीत की ओर बढ़ रहा है।एक कार्यक्रम में श्री ट्रम्प ने ईरान के खिलाफ चल रही रणनीतिक कार्रवाइयों में प्रगति का संकेत दिया और ईरानी क्षमताओं में महत्वपूर्ण गिरावट का दावा किया।
उन्होंने कहा कि ईरान की सैन्य क्षमता कम हो गई है और उसके पास कोई नौसेना नहीं बची है। श्री ट्रम्प ने बासिज अर्धसैनिक बल के प्रमुख गुलामरेज़ा सुलेमानी सहित ईरानी कमांडरों को निशाना बनाकर की गई अमेरिकी सैन्य कार्रवाइयों का भी जिक्र किया।ये बयान पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच आया है, जिसमें संघर्षविराम और समुद्री सुरक्षा संबंधी चिंताएं शामिल हैं।
============================================Courtesy===========================================================
अमरीका बहुत जल्द ईरान के खिलाफ जीत की ओर बढ़ रहा है: डोनाल्ड ट्रम्प
donaldtrump,america,iran
