• Tue. Jun 9th, 2026

भारत ने लेबनान में नागरिकों की मृतकों की बढ़ती संख्‍या पर गहरी चिंता व्यक्त की

भारत ने लेबनान में नागरिकों की मृतकों की बढ़ती संख्‍या पर गहरी चिंता व्यक्त की
bharat,labnaanभारत ने लेबनान में नागरिकों की मृतकों की बढ़ती संख्‍या पर गहरी चिंता व्यक्त की
पश्चिम एशिया में दो सप्ताह से जारी युद्धविराम के बावजूद इस्राएल के लगातार हमलों के बीच लेबनान में मृतकों की बढ़ती संख्‍या पर भारत ने गहरी चिंता व्यक्त की है। भारत ने कहा है कि नागरिकों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। नई दिल्ली में पश्चिम एशिया के हाल के घटनाक्रमों पर अंतर-मंत्रालय ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता के प्रति भारत की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को देखते हुए मौजूदा स्थिति बेहद चिंताजनक है। उन्होंने बताया कि लेबनान स्थित भारतीय दूतावास भारतीय समुदाय के साथ लगातार संपर्क में है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करने और राज्यों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने के महत्व पर जोर दिया।
इस बीच, सरकार ने कहा है कि पश्चिम एशिया संकट के बीच उसने देश की बिजली और ऊर्जा जरूरतों की चरम मांग को सफलतापूर्वक पूरा किया है। आज नई दिल्ली में अंतर-मंत्रालय ब्रीफिंग के दौरान विद्युत मंत्रालय के अपर सचिव पीयूष सिंह ने कहा कि सभी ताप विद्युत संयंत्र पर्याप्त कोयले के भंडार के साथ पूरी क्षमता से चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार अगले तीन महीनों में थर्मल, सौर, पवन और हाइड्रो गैस क्षेत्रों में 22 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ाने की योजना बना रही है।
उधर, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि देश में घरेलू एलपीजी और ईंधन की आपूर्ति स्थिर है। सुश्री शर्मा ने आश्वासन दिया कि पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी भी प्रकार की कमी की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले महीने 14 मार्च से अब तक एक लाख छह हजार टन व्यावसायिक एलपीजी की आपूर्ति की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन पांच किलोग्राम वजन के एक लाख से अधिक एलपीजी सिलेंडर बेंचे जा रहे हैं। सुश्री शर्मा ने कहा कि घरेलू प्राकृतिक गैस के उपयोग को प्राथमिकता दी जा रही है और लोगों से बे‍हतर उपयोग के लिए एलपीजी को पीएनजी में बदलने का आग्रह किया जा रहा है।
पत्‍तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय में अपर सचिव मुकेश मंगल ने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं और पिछले 24 घंटों में भारतीय ध्वज वाले किसी भी जहाज से जुड़ी कोई घटना नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने अब तक एक हजार नौ सौ 27 से अधिक भारतीय नाविकों की सुरक्षित स्वदेश वापसी में सहायता की है, जिनमें पिछले 24 घंटों में 124 नाविक शामिल हैं। उन्होंने आश्वस्‍त किया कि मंत्रालय नाविकों के कल्याण और निर्बाध समुद्री संचालन सुनिश्चित करने के लिए विदेश मंत्रालय, भारतीय दूतावासों और समुद्री क्षेत्र से जुड़े हितधारकों के साथ समन्वय कर रहा है।
=====================================================Courtesy==================================================
भारत ने लेबनान में नागरिकों की मृतकों की बढ़ती संख्‍या पर गहरी चिंता व्यक्त की
bharat,labnaan

 

 

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *