• Tue. Jun 9th, 2026

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात की

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात की
vikrammisri,america,marcorubioविदेश सचिव विक्रम मिसरी ने अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात की
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने वॉशिंगटन में अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से भेंट की। यह व्हाइट हाउस में इस बैठक के दौरान प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। दोनों पक्षों ने व्यापार, महत्वपूर्ण खनिजों, रक्षा सहयोग और क्वाड ढांचे पर जोर देते हुए भारत-अमेरिका साझेदारी की समीक्षा की।

भारत में अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर भी बैठक में उपस्थित थे। उन्‍होंने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि चर्चा रचनात्मक और भविष्य के अनुकूल हुई। उन्होंने यह भी कहा कि विदेश मंत्री रुबियो के अगले महीने भारत आने की संभावना है।

इससे पहले, श्री मिसरी ने अमरीका के उपविदेश मंत्री एलिसन हुकर से भी भेंट की। उन्होंने पिछले वर्ष दिसंबर में आयोजित विदेश कार्यालय परामर्श के बाद से द्विपक्षीय एजेंडा पर हुई प्रगति की समीक्षा की। बैठक में पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों और आपसी हित के अन्य क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

डॉ. जयशंकर ने वॉशिंगटन में प्रमुख रणनीतिक विशेषज्ञों और विचारकों से भी बातचीत की। चर्चा में भारत-अमरीका संबंधों की वर्तमान स्थिति और भविष्य की दिशा के साथ-साथ वैश्विक भू-राजनीतिक घटनाक्रमों तथा ऊर्जा, खाद्य और आर्थिक सुरक्षा पर उनके प्रभाव पर केंद्रित रही।
===================================================Courtesy=============================================
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात की
vikrammisri,america,marcorubio

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *