• Wed. Jun 10th, 2026

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक रात में तबाह करने की धमकी दी

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक रात में तबाह करने की धमकी दी
donaldtrump,america,iran,trumpkiirankodhamki,trumpkiirankoekraatmetabaahkarnekidhamkiअमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक रात में तबाह करने की धमकी दी
अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगर ईरान समझौता करने में विफल रहता है और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के महत्वपूर्ण मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य तय समय सीमा से पहले नहीं खोला जाता है, तो अमरीका एक ही रात में ईरान को तबाह कर सकता है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने भारतीय समयानुसार कल सुबह साढ़े पांच बजे तक समझौते पर निर्णय की समयसीमा तय की है। व्हाइट हाउस में एक प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि यदि जलडमरूमध्य बंद रहता है, तो अमरीका ईरान के ऊर्जा और परिवहन ढांचे को निशाना बना सकता है।

इस बीच, ईरान ने युद्धविराम के अमरीकी प्रस्तावों को खारिज कर दिया है और शत्रुता समाप्त करने, पुनर्निर्माण सहायता और प्रतिबंध हटाने की मांग की है। राष्ट्रपति ट्रंप ने नाटो देशों सहित सहयोगी देशों की आलोचना भी की और कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने में उन्हें अपेक्षित समर्थन नहीं मिला।
=====================================================Courtesy================================================
अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक रात में तबाह करने की धमकी दी
donaldtrump,america,iran,trumpkiirankodhamki,trumpkiirankoekraatmetabaahkarnekidhamki

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *