• Tue. Jun 9th, 2026

भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि भाजपा असम में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी

भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि भाजपा असम में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी
narendramodi,bjp,assam,assamaaasemblyelectionभाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि भाजपा असम में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी
भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया है कि भारतीय जनता पार्टी असम में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। आज असम के बारपेटा में एक चुनावी सभा में श्री मोदी ने कहा कि पार्टी का संकल्‍प देश को विकसित और आत्‍मनिर्भर बनाना है। उन्‍होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में राज्‍य में शांति और समृद्धि बढ़ी है। इस दशक में राज्‍य की असुविधाओं और असुरक्षा की चुनौतियों को कम किया गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले वर्षों में असम में विकास और आत्‍मनिर्भरता को मजबूती मिलेगी।

असम में आधारभूत ढांचे में बढ़ोतरी का उल्‍लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्‍य में कनेक्टिविटी में सुधार होने से पर्यटन क्षेत्र में सकारात्‍मक बदलाव आया है जिसका लाभ अर्थव्‍यवस्‍था को मिल रहा है। श्री मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्‍होंने विकास के लिए दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ कभी काम नहीं किया बल्कि राजनीतिक फायदे के लिए शॉर्टकट का रास्‍ता अपनाया। उन्‍होंने कहा कि भाजपा विकसित भारत के दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए विकसित असम पर ध्‍यान केंद्रित कर रही है।
=====================================================Courtesy==========================================
भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि भाजपा असम में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी
narendramodi,bjp,assam,assamaaasemblyelection

 

 

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *