• Tue. Jun 9th, 2026

94 हजार टन एलपीजी के साथ स्वदेश लौट रहे हैं दो और भारतीय एलपीजी टैंकर

94 हजार टन एलपीजी के साथ स्वदेश लौट रहे हैं दो और भारतीय एलपीजी टैंकर
LPG94 हजार टन एलपीजी के साथ स्वदेश लौट रहे हैं दो और भारतीय एलपीजी टैंकर
दो और भारतीय एलपीजी टैंकर, 94 हजार टन एलपीजी के साथ स्वदेश लौट रहे हैं। दोनों टैंकरों ने युद्धग्रस्त होर्मुज जल-डमरू-मध्य को सुरक्षित पार कर लिया है। एक एलपीजी टैंकर बीडब्ल्यू टीवाईआर कल मुंबई पहुंच सकता है, वही दूसरे टैंकर बीडब्ल्यू ईएलएम के पहली अप्रैल को न्यू मैंगलोर पहुंचने की उम्मीद है।

अमरीका और इस्राएल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों और तेहरान की व्यापक जवाबी कार्रवाई के कारण होर्मुज जल-डमरू-मध्य से जहाजों की आवाजाही लगभग ठप हो गई थी। यह संकरा जलमार्ग खाड़ी देशों से दुनिया भर में तेल और गैस के निर्यात का प्रमुख मार्ग है। हालांकि, ईरान ने पिछले सप्ताह कहा था कि “गैर–शत्रुतापूर्ण जहाज” इस जलमार्ग से गुजर सकते हैं।

इससे पहले, भारत के चार एलपीजी टैंकर सुरक्षित रूप से जल-डमरू-मध्य से गुजर चुके हैं। पाइन गैस और जग वसंत नामक जहाज, जिनमें 92 हजार 612 टन एलपीजी थी, 26 से 28 मार्च के बीच भारतीय बंदरगाहों पर पहुंच थे। वही, एमटी शिवालिक और एमटी नंदा देवी जहाज, जिनमें लगभग 92 हजार 712 टन एलपीजी थी, 16 मार्च को गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह और 17 मार्च को कांडला बंदरगाह पहुंच गए थे।
=======================================================Courtesy===============================================
94 हजार टन एलपीजी के साथ स्वदेश लौट रहे हैं दो और भारतीय एलपीजी टैंकर
LPG

 

 

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *