• Mon. Jun 8th, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राम नवमी पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राम नवमी पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं
ramnavmi,suryatilak,#DrMohanYadav,#mohanyadav,#mpcm,#madhyapradeshnews,#mpnewsभोपाल : गुरूवार, मार्च 26, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राम नवमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन संयम, समर्पण, सहयोग और मूल्यों पर अडिग रहने के भाव से परिपूर्ण था। भगवान श्रीराम ने दृढ़ संकल्प के साथ अनाचार का विरोध करने और जीवन की कठिनाईयों का साहस से सामना करने की प्रेरणा दी। यह मध्यप्रदेशवासियों का सौभाग्य है कि अयोध्या की तरह चित्रकूट धाम और ओरछा तीर्थ यहां पर हैं, जो मर्यादा पुरुषोत्म राम के जीवन और योगदान का स्मरण करवाते हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्श सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे।
=======================================================================================================
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राम नवमी पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं
ramnavmi,suryatilak,#DrMohanYadav,#mohanyadav,#mpcm,#madhyapradeshnews,#mpnews

 

 

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *