• Tue. Jun 9th, 2026

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा – ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान को कम करने पर विचार किया जा रहा है

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा – ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान को कम करने पर विचार किया जा रहा है
donaldtrump.america,iranअमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा – ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान को कम करने पर विचार किया जा रहा है
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान को कम करने पर विचार कर रहे हैं। ट्रुथ सोशल पोस्ट में श्री ट्रम्प ने कहा कि वे अपने सैन्य अभियानों के लक्ष्य को प्राप्त करने के बहुत करीब हैं।

इस सप्ताह, ईरान के महत्वपूर्ण गैस क्षेत्र पर इस्राएल के हमले के बाद, ईरान ने कतर में दुनिया के सबसे बड़े एलएनजी संयंत्र को निशाना बनाकर जवाबी कार्रवाई की।

इस महत्वपूर्ण गैस क्षेत्र पर हमले से गैस और तेल की कीमतें बढ़ गईं और डॉनल्ड ट्रम्प को सैन्य कार्रवाई कम करने के लिए मजबूर होना पड़ा। ट्रम्प ने गुरुवार को कहा कि इस्राएल ईरान के गैस क्षेत्र पर आगे कोई हमला नहीं करेगा।

इस्राएल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने श्री ट्रम्‍प के अनुरोध पर ईरान की अधिकांश बिजली की ज़रूरतें पूरी करने वाले गैस क्षेत्र पर हमले बंद करने की घोषणा की है।

अमरीका ने 30 दिनों के लिए प्रतिबंधों में ढील देने की भी घोषणा की है।

अमरीका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि इस निर्णय का उद्देश्‍य पहले से उपलब्ध तेल आपूर्ति को जारी करके वैश्विक बाजारों को स्थिर करना है। बेसेंट ने कहा कि ट्रम्प प्रशासन वैश्विक बाजार में लगभग 440 मिलियन बैरल अतिरिक्‍त तेल लाने के लिए काम कर रहा है।
===================================================Courtesy==========================================
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा – ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान को कम करने पर विचार किया जा रहा है
donaldtrump.america,iran

 

 

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *