• Mon. Mar 10th, 2025

फिल्म छावा ५०० करोड़ के क्लब में शामिल |
chhava,currentaffair,todaynews,newsdiary,dailynews,khaskhabren,aajkikhaskhabren,dailynewsdiaryफिल्म छावा ५०० करोड़ के क्लब में शामिल हो गयी | फिल्म छावा ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ५०० करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है | छावा २०२५ में ५०० करोड़ का आकड़ा छूने वाली पहली फिल्म है , जिसने रिलीज़ के २३ वे दिन यह उपलब्धि हासिल की है | फिल्म छावा छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर बनी है |
===================================Courtesy================================================
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एम्स में भर्ती |
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को बैचनी और सीने में दर्द के बाद शनिवार रात एम्स में भर्ती किया गया |
सूचना मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एम्स पहुंचकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के स्वास्थ्य
की जानकारी ली | उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को फ़िलहाल क्रिटिकल केयर यूनिट में रखा गया है |
===================================Courtesy=============================================
कुलभूषण जाधव का अपहरण कराने वाले मौलाना की हत्या |
भारतीय नौसेना के रिटायर्ड अधिकारी कुलभूषण जाधव के अपहरण के मामले में अहम् भूमिका निभाने वाले मुफ़्ती शाह मीर की पाकिस्तान के बलूचिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी | मुफ़्ती शाह मीर की हत्या उस समय हुई जब वह मस्जिद से नमाज पढ़कर आ रहा था | गोली लगने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहा उसे मृत घोषित कर दिया गया |
=====================================Courtesy=========================================
अमेरिका में हिन्दू मंदिर पर हमला |
अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया के चिनो हिल्स इलाके में बीएपीएस श्री स्वामी नारायण मंदिर पर रविवार को हमला किया गया | मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी सन्देश लिखे और मंदिर परिसर को अपवित्र करने की कोशिश की गयी | २ साल में अमेरिका में हिन्दू मंदिरों पर हमले की यह नोवी घटना है | चिनो सिटी के यह इलाका लॉस एंजिलिस के पास है | भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने घटना की निंदा कर दोषियों पर कार्रवाही की मांग की है | रणधीर जायसवाल ने एक्स पर पोस्ट में लिखा , हमने मंदिर पर हमले की रिपोर्ट देखी है | स्थानीय अधिकारीयों को जिम्मेदार लोगो के खिलाफ सख्त कार्रवाही कर पूजा स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहिए | बाप्स मंदिर समिति ने कहा है की , पुलिस हेट क्राइम के खिलाफ जल्द कार्रवाही करे |
========================================Courtesy========================================
chhava,currentaffair,todaynews,newsdiary,dailynews,khaskhabren,aajkikhaskhabren,dailynewsdiary

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *