• Mon. Mar 31st, 2025 4:24:52 PM

सुप्रसिद्ध फिल्‍म निर्देशक श्याम बेनेगल का मुंबई में निधन

सुप्रसिद्ध फिल्‍म निर्देशक श्याम बेनेगल का मुंबई में निधन
shyambenegal,bollywoodसुप्रसिद्ध फिल्‍म निर्देशक श्याम बेनेगल का मुंबई में निधन
हिन्दी फिल्मों के सुप्रसिद्ध निर्देशक श्याम बेनेगल का आज लम्‍बी बीमारी के बाद 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। श्री बेनेगल समानांतर सिनेमा के अग्रणी निर्देशकों में शुमार किये जाते हैं।

श्री बेनेगल ने अंकुर, मंडी, निशांत, जुनून, मंथन, भूमिका, वेल्कम टू सज्जनपुर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, जुबेदा, सरदारी बेगम, मम्मो और सूरज का सातवाँ घोड़ा जैसी फिल्‍में दीं। उनके द्वारा निर्देशित दूरदर्शन धारावाहिक भारत एक खोज टेलीविजन इतिहास की अविस्‍मरणीय प्रस्‍तुत‍ि है। श्री बेनेगल का जन्‍म 14 दिसंबर, 1934 को हुआ था।

श्री बेनेगल को 1976 में पद्मश्री सम्मान दिया गया। वे अपने योगदान के लिये भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च पुरस्कार दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाज़े गये। सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फीचर फिल्म के लिये राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार पाँच बार जीतने वाले वे एकमात्र फिल्म निर्देशक हैं।

श्याम बेनेगल को भारत सरकार द्वारा वर्ष 1991 में कला के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
=====================================Courtesy===================
सुप्रसिद्ध फिल्‍म निर्देशक श्याम बेनेगल का मुंबई में निधन
shyambenegal,bollywood

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *