• Thu. Mar 28th, 2024

देश और कर्नाटक की जनता के दिल में बसे हैं प्रधानमंत्री मोदी जीः शिवराजसिंह चौहान

देश और कर्नाटक की जनता के दिल में बसे हैं प्रधानमंत्री मोदी जीः शिवराजसिंह चौहान
shivrajsinghchouhan,mpcm,mpnews,todayindia,todayindianews,todayindia24*कर्नाटक के विजयनगर की जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा- अब विदेशों में जाकर भी रोते हैं राहुल गांधी*

कर्नाटक। राहुल बाबा देश में तो रोते ही हैं, अब विदेशों में जाकर भी रोते हैं। विदेशों में जाकर मोदी जी की आलोचना करते हैं। कांग्रेस के लोग कहते हैं मोदी तेरी कब्र खुदेगी, जबकि देश और कर्नाटक कह रहा है-मोदी तेरा कमल खिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश और कर्नाटक की जनता के दिल में बसे हैं। मोदी जी ने देश और देश की जनता की जिंदगी बदल दी है। यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कर्नाटक के विजयनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज कर्नाटक के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने विजयनगर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित विजय संकल्प यात्रा में शामिल होकर रोड शो में भाग लिया एवं विशाल जनसभा को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशियों को जिताने अपील की। मुख्यमंत्री ने कर्नाटक के बेलगावी में ओबीसी मोर्चा के समावेश कार्यक्रम को भी संबोधित किया।
कांग्रेस और राहुल को शर्म आनी चाहिए
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी अपरिपक्व नेता हैं, उनकी मानसिक आयु 5 वर्ष से भी कम है प् एक ऐसे व्यक्ति को कांग्रेस राष्ट्रीय नेता बनाने पर तुली है, जो स्वयं लोकतंत्र पर विश्वास नहीं रखता, देश के मूल्यों पर विश्वास नहीं रखता। राहुल गांधी और कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए कि वह विदेशों में जाकर देश को बदनाम करने का षड्यंत्र रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल जी, आपके इस कृत्य को देश की जनता देख रही है। मुझे तो आपके सच्चे भारतीय होने पर भी संदेह है।
कांग्रेस और जेडीयू कर्नाटक का भला नहीं कर सकते
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस आज कई टुकड़ों में बँट गई है। डीके शिवकुमार अलग और सिद्धारमैया अलग हैं। कांग्रेस और जेडीयू कर्नाटक का भला नहीं कर सकते। जेडीयू केवल वोट काट सकती है और कांग्रेस को फायदा पहुँचा सकती है। उन्होंने कहा कि हम विकास करते हैं, कांग्रेस विनाश करती है। काँग्रेसियों ने तो उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी का भी अपमान किया। एक कार्यक्रम में बुजुर्ग नेता खड़गे धूप में खड़े रहे और छाता सोनिया जी के ऊपर लगाया गया। उन्होंने कहा कि अगर कर्नाटक का सम्पूर्ण विकास कोई पार्टी कर सकती है, तो वो भारतीय जनता पार्टी ही है ।
प्रदेश की तस्वीर बदल रही डबल इंजन वाली सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार प्रदेश की तस्वीर और जनता की तकदीर बदल रही है। कांग्रेस ने गरीबों को फ्री में राशन कभी नहीं दिया। मोदी जी और बोम्मई जी की सरकार रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार का इंतजाम कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने किसानों को किसान सम्मान निधि के 6,000 रुपये दिए, तो कर्नाटक में बोम्मई जी ने उसमें 4,000 रुपये मिलाकर उसे 10,000 रुपये कर दिया। कनार्टक में भाजपा की इस डबल इंजन वाली सरकार ने विकास को गति दी है और कर्नाटक भारत का सबसे प्रगतिशील राज्य बन गया है।
हम फिर सरकार बनाएंगे
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज इतनी गर्मी थी और जनता पसीना बहाते हुए विजय संकल्प यात्रा में साथ चल रही थी। लोगों की आंखों में विश्वास है और मोदी जी के प्रति सम्मान है। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूँ कि कर्नाटक में हम फिर भाजपा सरकार बनाएंगे और जनता का कल्याण कर उसके पसीने का कर्ज उतारेंगे। श्री चौहान ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी भारत के लिए भगवान का वरदान हैं। मोदी जी के पहले दुनिया में भारत का सम्मान नहीं था, पिद्दी-पिद्दी से देश भारत को आँख दिखाते थे। आज पूरे विश्व में मोदी-मोदी के नारे लग रहे हैं। पाकिस्तान तक में लोग कहते हैं कि काश हमारे पास एक मोदी होता। मोदी जी के नेतृत्व में एक गौरवशाली, वैभवशाली और शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है। श्री चौहान ने जनता से आव्हान करते हुए कहा कि मैं मध्यप्रदेश की धरती से आपसे आग्रह करने आया हूँ। आप संकल्प लें कि बोम्मई जी के साथ चलेंगे, मोदी जी के साथ चलेंगे, कर्नाटक में भाजपा की सरकार बनाएंगे, 2024 में मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाएंगे और भारत को विश्व का सर्वश्रेष्ठ देश बनाने में अपना योगदान देंगे।
कांग्रेस ने पिछड़ा वर्ग समाज को क्या दिया?
कर्नाटक के बेलगावी में ओबीसी मोर्चा के समावेश कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि मैं कांग्रेस से पूछता हूँ, उसने ओबीसी को क्या दिया? देश में 17 साल नेहरू जी प्रधानमंत्री रहे, फिर इंदिरा जी और उसके बाद राजीव जी प्रधानमंत्री रहे, लेकिन उन्होंने पिछड़ा वर्ग समाज को क्या दिया? ओबीसी के लिए की जा रही सिफारिशों पर नेहरू जी ने चर्चा ही नहीं होने दी थी। ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस ने चुप्पी साध ली थी। मोरारजी देसाई जब प्रधानमंत्री थे, तब देश में मण्डल आयोग का गठन हुआ लेकिन उसकी सिफारिशों को कांग्रेस की सरकारों ने लागू नहीं किया। जब मोदी जी ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया, तब भी कांग्रेस ने इसका विरोध किया था। कांग्रेस ने केवल ओबीसी समाज का शोषण किया है। दूसरी तरफ, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने ओबीसी समाज की आर्थिक उन्नति के लिए वेंचर केपिटल फंड बनाया। मेडिकल कॉलेजों में ओबीसी बच्चों को 27 प्रतिशत रिजर्वेशन भाजपा सरकार ने दिया। सैनिक स्कूल, नवोदय विद्यालय, केन्द्रीय विद्यालय में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण मोदी जी ने दिया है। हमारी सरकार ने ओबीसी में क्रीमी लेयर की सीमा को 6 लाख रुपये से बढ़ाकर 8 लाख रुपये किया है और आज सबसे ज्यादा सांसद भाजपा में ही हैं।
======================================Courtesy==============================
देश और कर्नाटक की जनता के दिल में बसे हैं प्रधानमंत्री मोदी जीः शिवराजसिंह चौहान
shivrajsinghchouhan,mpcm,mpnews,todayindia,todayindianews,todayindia24

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.