• Sat. Apr 20th, 2024

प्रसिद्ध अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक का कल मुंबई में अंतिम संस्कार हुआ

प्रसिद्ध अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक का कल मुंबई में अंतिम संस्कार हुआ
satishkoushik,satishkoushikkanidhan,bollywood,movieप्रसिद्ध अभिनेता, निर्देशक, लेखक सतीश कौशिक का कल रात मुंबई में अंतिम संस्कार किया गया। 66 वर्षीय सतीश कौशिक का कल दिल्ली में निधन हो गया था। उनके करीबी दोस्त और एनएसडी बैचमेट अनुपम खेर अंतिम संस्कार में मौजूद थे। इससे पहले, सलमान खान, रणबीर कपूर, अभिषेक बच्चन, शहनाज गिल, ईशान खट्टर, फरहान अख्तर, जावेद अख्तर, पंकज त्रिपाठी, सुष्मिता सेन, बोनी कपूर, अर्जुन कपूर और संजय कपूर कौशिक के परिवार से मिले और उन्हें सांत्‍वना दी।
============================================== जाने माने अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का दिल का दौरा पड़ने से निधन
प्रसिद्ध अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। यह जानकारी अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट पर दी। 13 अप्रैल, 1956 को हरियाणा में जन्मे श्री कौशिक ने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले थियेटर में अभिनय किया। 66 वर्षीय सतीश कौशिक ने अपने अभिनय की शुरुआत 1983 में फिल्म मासूम से की थी। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय और भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान के पूर्व छात्र कौशिक को जाने भी दो यारों, मिस्टर इंडिया, दीवाना मस्ताना और उड़ता पंजाब जैसी फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। उन्‍होंने सौ से ज्यादा फिल्मों में काम किया और उन्हें रूप की रानी चोरों का राजा सहित उनकी कई फिल्मों के लिए भी याद किया जाएगा। सतीश कौशिक ने 1990 में राम लखन के लिए और 1997 में साजन चले ससुराल के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का पुरस्कार मिला था। =====================Courtesy===============
प्रसिद्ध अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक का कल मुंबई में अंतिम संस्कार हुआ
satishkoushik,satishkoushikkanidhan,bollywood,movie

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.