• Mon. Jun 16th, 2025 12:25:39 AM

लद्दाख में पैंगोंग त्सो झील मैराथन गिनीज बुक में दुनिया की सबसे ऊंची फ्रोजन लेक मैराथन के रूप में दर्ज

लद्दाख में पैंगोंग त्सो झील मैराथन गिनीज बुक में दुनिया की सबसे ऊंची फ्रोजन लेक मैराथन के रूप में दर्ज
pagong@LAHDC_LEH
केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख की पैंगोंग त्‍सो झील में फ्रोजन लेक मैराथन को पहली बार आधिकारिक तौर पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकार्ड्स में सबसे ऊंची फ्रोजन लेक मैराथन के रूप में शामिल किया गया है।

समुद्र तल से चार हजार 350 मीटर की ऊंचाई पर स्थित विश्‍व प्रसिद्ध पैंगोंग झील पर इसका आयोजन कल किया गया था।

हमारे लेह संवाददाता ने यह भी बताया है कि फ्रोजन लेक मैराथन देश में पहली बार आयोजित की जा रही है और इसे अधिक ऊंचाई और ठंड के कारण सबसे कठिन माना जाता है।

मैराथन का विषय द लास्ट रन है और यह लद्दाख में जलवायु परिवर्तन के बारे में जागरूक करने और सीमा पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है। यह सीमावर्ती गांवों में विकास की गति को तेज करने के लिए जीवंत ग्राम कार्यक्रम के तहत आयोजित की गई।
======================Courtesy=================
लद्दाख में पैंगोंग त्सो झील मैराथन गिनीज बुक में दुनिया की सबसे ऊंची फ्रोजन लेक मैराथन के रूप में दर्ज
pagong

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *