• Mon. May 6th, 2024

शारजाह में आज से 41वां अंतर्राष्‍ट्रीय पुस्‍तक मेला-2022 शुरू हो रहा है

शारजाह में आज से 41वां अंतर्राष्‍ट्रीय पुस्‍तक मेला-2022 शुरू हो रहा है
internationalpustakmela

संयुक्‍त अरब अमीरात में शारजाह में आज से 41वां अंतर्राष्‍ट्रीय पुस्‍तक मेला-2022 शुरू हो रहा है। इसका आयोजन शारजाह प्रदर्शनी केन्‍द्र में किया गया है। मेले का इस वर्ष का विषय है- ‘स्प्रेड द वर्ड’। पुस्‍तक मेला 13 नवंबर तक चलेगा। मेले में प्रवेश निशुल्‍क है।

भारत सरकार का प्रकाशन विभाग अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले में अपने प्रकाशन प्रदर्शित करेगा। मेले में विश्व के जाने-माने पुरस्कार विजेता लेखक, बुद्धिजीवी और अन्य साहित्यकार भाग ले रहे हैं।

आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रकाशन विभाग पाठकों और पुस्तकों में रुचि रखने वाले उत्साही लोगों के लिए भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और स्वतंत्रता सेनानियों के इतिहास पर विभिन्न पुस्तकें उपलब्ध करा रहा है। विभिन्न विषयों पर कई भारतीय भाषाओं में 100 से अधिक पुस्तकें और पत्रिकाएं भी उपलब्ध रहेंगी।
========================Courtesy=====================
शारजाह में आज से 41वां अंतर्राष्‍ट्रीय पुस्‍तक मेला-2022 शुरू हो रहा है
internationalpustakmela

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *