• Fri. Jul 24th, 2026

मुख्यमंत्री चौहान औबेदुल्लागंज में धाकड़ समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुए शामिल
todayindia,todayindia24,shivrajsinghchouhan,mpcm,mpnews,madhyapradeshnews,dhakadsamaj,dhakadasmajkasamuhikvivah,samuhikvivahधाकड़ समाज के छात्रावास एवं मांगलिक भवन का किया शिला पूजन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को औबेदुल्लागंज में धाकड़ (नागर) समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल हुए और उन्होंने सपत्नीक वर-वधू को आशीर्वाद दिया। सामूहिक विवाह सम्मेलन में 23 जोड़ों का विवाह हुआ।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने धाकड़ समाज के छात्रावास एवं मांगलिक भवन का शिला पूजन भी किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि समाज द्वारा विगत 37 वर्षों से सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। कोरोना काल में 2 वर्ष सामूहिक विवाह का आयोजन नहीं हुआ। अब तक 1800 से अधिक विवाह कराए जा चुके हैं। आज भी 23 जोड़ों का विवाह कराया गया है। सांसद श्री रमाकांत भार्गव, विधायक श्री सुरेंद्र पटवा, मुख्यमंत्री श्री चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह, जन-प्रतिनिधि और धाकड़ समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे।
==============================Courtesy==========================
मुख्यमंत्री चौहान औबेदुल्लागंज में धाकड़ समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुए शामिल
todayindia,todayindia24,shivrajsinghchouhan,mpcm,mpnews,madhyapradeshnews,dhakadsamaj,dhakadasmajkasamuhikvivah,samuhikvivah

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *