• Fri. Apr 26th, 2024

(todayindia),Headlines,Latest News,Breaking News,Cricket ,Bollywood news,today india news,today india,Rishi kapoor
बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का निधन
मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर का गुरुवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे 67 वर्ष के थे। ऋषि कपूर को बुधवार को स्वास्थ्य खराब होने के कारण एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऋषि कपूर के बड़े भाई रणधीर कपूर ने यह जानकारी दी थी. उनका न‍िधन आज सुबह 8.45 म‍िनट पर हुआ.ऋषि पिछले साल सितंबर में अमेरिका से भारत लौटे थे। वहां करीब एक साल तक उनका कैंसर ट्रीटमेंट चला था। सांस लेने में दिक्कत और बुखार के कारण बुधवार को उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

पिता राज कपूर की इस फिल्म से ऋषि कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। 1973 में फिल्म बॉबी में उन्होंने पहली बार नायक की भूमिका निभाई और 1974 में फिल्म फेयर के सर्वश्रेष्ठ कलाकार के पुरस्कार से सम्मानित किए गए। इस फिल्म में उनकी नायिका डिम्पल कपाड़िया थी।

1973 से 2000 के बीच आई अनेक फिल्मों में उन्होंने रोमांटिक हीरो की भूमिका निभायी। 2011 में आयी फिल्म दो दूनी चार के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का फिल्म फेयर क्रिटिक्स अवार्ड और कपूर एंड सन्स फिल्म के लिए 2017 में फिल्म फेयर का सर्वश्रेष्ठ सहायक कलाकार पुरस्कार भी मिला था। ऋषि कपूर को 2008 में फिल्म फेयर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी नवाजा गया था। हाल ही में उन्होंने हॉलीवुड फिल्म द इंटर्न का रीमेक बनाने की घोषणा की थी।

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ऋषि कपूर के आकस्मिक निधन पर दुख व्‍यक्‍त करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त की है। एक ट्वीट संदेश में ऋषि कपूर को सदाबहार व्‍यक्तित्‍व और हंसमुख और जीवन्‍त बताया। उन्‍होंने कहा कि विश्‍वास करना मुश्किल है कि वे अब नहीं रहे। श्री कोविंद ने उनके निधन को मनोरंजन जग‍त के लिए एक बडी क्षति बताया।

उपराष्‍ट्रपति एम वेंकैया नायडु ने अभिनेता ऋषि कपूर के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्‍यक्‍त किया है। एक ट्वीट में श्री नायडु ने कहा कि ऋषि कपूर अपनी बहुमुखी अभिनय प्रतिभा के लिए दशकों तक भारतीयों के दिलों में अमर रहेंगे।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

ऋषि कपूर जी ‘टैलेंट का पावरहाउस’ थे : प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।प्रधानमंत्री ने कहा, ‘बहुआयामी, प्रिय और जिंदादिल … यह ऋषि कपूर जी थे। वह टैलेंट का पावरहाउस थे। मैं उनके साथ हुई बातचीत को सदैव याद रखूंगा, यहां तक कि सोशल मीडिया पर हुई बातचीत को भी। वे फिल्मों और भारत की प्रगति को लेकर काफी आशावादी थे। मैं उनके निधन से व्यथित हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।’

सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने अभिनेता ऋषिकपूर के परिवार के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त की है। एक ट्वीट में उन्‍होंने कहा कि ऋषि कपूर के अचानक निधन से उन्‍हें गहरा दुख हुआ है। श्री जावड़ेकर ने कहा कि ऋषिकपूर हमेशा न केवल महान कलाकार के रूप में बल्कि एक अच्‍छे इंसान के रूप में भी हमेशा याद किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर शोक व्यक्त

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोक संदेश में कहा है कि ऋषि कपूर ने एक समर्थ अभिनेता के रूप में देश-विदेश में आपनी पहचान बनाई। उन्होंने परिवार की अभिनय, निर्देशन और फिल्म निर्माण की परम्परा को भी समृद्ध बनाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्व. ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि देते हुए संपूर्ण कपूर परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी उनके निधन पर शोक व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि ऋषि कपूर को उनके प्रशंसक हमेशा याद रखेंगे।

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविन्‍द केजरीवाल ने बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर दुख व्‍यक्‍त किया है। एक ट्वीट में श्री केजरीवाल ने कहा कि ऋषि कपूर ने कई पीढियों का मनोरंजन किया। उन्‍होंने उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त की।

अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर के निधन के बारे में सबसे पहले ट्वीट किया।

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा- वो गया. ऋषि कपूर गए. अभी उनका निधन हुआ. मैं टूट गया हूं.

T 3517 – He’s GONE .. ! Rishi Kapoor .. gone .. just passed away ..
I am destroyed !

— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 30, 2020

ऋषि कपूर के निधन पर दुख जताते हुए लता मंगेशकर ने आगे लिखा है, ‘क्या कहूं? क्या लिखूं कुछ समझ में नहीं आ रहा हैंl ऋषि जी के निधन से मुझे बहुत दुख हो रहा हैंl उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री की बहुत हानि हुई हैंl ये दुख सहना मेरे लिए बहुत मुश्किल होई रहा हैंl भगवान उनकी आत्मा को शांति देंl’

ऋषि कपूर के निधन से देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. सोशल मीडिया पर सेलेब्स और फैंस एक्टर के निधन पर शोक जता रहे हैं. बता दें, ऋषि कपूर ने हिंदी सिनेमा में बड़ा योगदान दिया था. उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था.
===============
Courtesy
======================
(todayindia),Headlines,Latest News,Breaking News,Cricket ,Bollywood news,today india news,today india,Rishi kapoor

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.