• Tue. Apr 23rd, 2024

(todayindia)(mpnews)भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को जान से मारने की धमकी| भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने खुद के खिलाफ साजिश की आशंका जताते हुए खुद की जान को खतरा बताया है | सोमवार को सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के भोपाल के घर पर एक संदिग्ध लिफाफा पहुंचा। डाक में करीब २० ग्राम रासायनिक पावडर मिला है | इसके छूने से सांसद के हाथो में स्किन इन्फेक्शन हो गया है |(todayindia)(sadhvi pragya)(pragya singh thakur)(mpnews)(madhyapradesh news)(madhyapradesh samachar)(bhopal news)
इसके साथ ही पत्र में पीएम नरेंद्र मोदी,गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और सांसद प्रज्ञा ठाकुर के फोटो पर क्रॉस बना हुआ है। पत्र में गाली-गलोच के साथ ही उन्हें जान से मारने की बात कही गयी है | घर पर संदिग्ध केमिकल लगा हुआ लिफाफा मिलने के बाद साध्वी प्रज्ञा ने खुद के खिलाफ साजिश की आशंका जताई है। सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपनी जान को गंभीर खतरा बताते हुए कहा कि पहले भी इस तरह के पत्र उनके पास आए है लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने घटना के पीछे किसी आतंकी साजिश से भी इंकार नहीं किया है।उन्होंने इस देश के दुश्मनों के साजिश बताते हुए कहा कि वह ऐसी घटना से डरने वाली नहीं है।साध्वी प्रज्ञा की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा ३२६ और ५०६ के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है | (todayindia)(sadhvi pragya)(pragya singh thakur)(mpnews)(madhyapradesh news)(madhyapradesh samachar)(bhopal news)
=========
courtesy



aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.