• Sun. May 19th, 2024

गुवाहाटी में, खेलो इंडिया में महाराष्ट्र पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर बरकरार

(todayindia) गुवाहाटी में, खेलो इंडिया में महाराष्ट्र पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर बरकरार
गुवाहाटी में चल रहे तीसरे खेलो इंडिया युवा खेल प्रतियोगिता में आज महाराष्ट्र ने साइकिल चालन में दो स्वर्ण के साथ शानदार शुरूआत की। लड़कियों के वर्ग में 15 और 20 किलोमीटर की साइक्लिंग स्पर्धा में पूजा डोनोले और मधुरा वायकर ने स्वर्ण प्राप्त किया। लड़कों के वर्ग में ओडिसा के दिनेश कुमार ने तीस किलोमीटर साइक्लिंग में स्वर्ण पदक जीता।(todayindia)

एथेलेटिक्स में आज पांच रिकार्ड बने। पंजाब की जस्मीन कौर ने 17 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों की शॉटपुट प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण जीता। केरल की एन्सी सोजन ने 21 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों के लिए ऊंची कूद स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। 21 वर्ष से कम उम्र के खिलाड़ियों के लिए डिस्कस थ्रो प्रतिस्पर्धा में पुरूष वर्ग में मध्यप्रदेश के इकराम अली खान को और लड़कियों में तमिलनाडु की कारूण्यम को स्वर्ण मिला। तीस किलोमीटर दौड़ प्रतिस्पर्धा में ओडिसा के दिनेश कुमार ने स्वर्ण जीता।

प्रतियोगिता में नौ स्वर्ण और आठ रजत के साथ महाराष्ट्र पहले स्थान पर और छह स्वर्ण के साथ उत्तरप्रदेश दूसरे स्थान पर है। पांच स्वर्ण और दो रजत के साथ मध्यप्रदेश तीसरे नम्बर पर है। एथेलेटिक्स में सारे स्वर्ण मध्यप्रदेश ने ही जीते हैं।(todayindia)
============
courtesy

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *