• Sat. May 18th, 2024

फिल्म अभिनेता गिरीश कर्नाड(Girish Karnad) का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया | गिरीश कर्नाड का जन्म १९३८ में महाराष्ट्र के माथेरान में हुआ था | मौत की वजह मल्टीपल ऑर्गन फ़ेेल्यूर बताई जा रही है | उन्होंने अपनी(todayindia)(Girish Karnad)प्राथमिक शिक्षा कर्णाटक के उत्तरकन्नडा और धारवाड़ जिले में प्राप्त की थी | उन्होंने अमेरिका के शिकागो विश्वविद्यालय में विजिटिंग प्रोफेसर के पद पर काम किया था |
उन्हें भारत के जाने-माने समकालीन लेखक, अभिनेता, फिल्म निर्देशक और नाटककार के तौर पर भी जाना जाता था। उन्हें पद्म भूषण, पद्म श्री और ज्ञानपीठ पुरस्कार मिले। उन्हें चार फिल्मफेयर अवार्ड भी मिले।

गिरीश कर्नाड(Girish Karnad) ने कई फिल्मों और धारावाहिकों में अभिनय किया था। सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर जिंदा में’ गिरीश कर्नाड रॉ अधिकारी की भूमिका में नजर आए थे।

उनके प्रसिद्ध नाटकों में ययाति, तुगलक, हयवदन, अंजु मल्लिगे, अग्निमतु माले, और नागमंडल आदि शामिल हैं। उनके ‘तुगलक’ नाटक का अंग्रेजी समेत विभिन्न भाषाओं में अनुवाद किया गया। टीवी धारावाहिक ‘मालगुडी डेज’ में अभिनय से गिरीश कर्नाड चर्चा में आए थे।(Girish Karnad)

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी उनके निधन पर शोक जताया है।  राष्ट्रपति ने कहा कि कर्नाड के निधन से भारत का सांस्कृतिक जगत सूना हो गया है। उन्होंने ट्वीट किया कि लेखक, अभिनेता और भारतीय रंगमंच के सशक्त हस्ताक्षर गिरीश कर्नाड के देहावसान के बारे में जानकर दुख हुआ है।(Girish Karnad)

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर दुख जताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(narendra modi) ने ट्वीट किया, ‘‘गिरीश कर्नाड को उनके बहुमुखी अभिनय के लिए हमेशा याद किया जाएगा। अपनी पसंद के मुद्दों पर उन्होंने पूरे उत्साह के साथ अपने विचार व्यक्त किए। उनके कार्य आने वाले वर्षों में भी लोकप्रिय बने रहेंगे। उनके निधन से दुखी हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।’’(Girish Karnad)
=================
courtesy

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *