• Tue. May 7th, 2024

मध्यप्रदेश समाचार डायरी (25/04/19)
(todayindia)भोपाल लोकसभा सीट की बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने बुधवार को भोपाल में कहा की ‘ इस देश में रहते है तो वन्देमातरम कहने में परहेज क्यों, इस देश में खाते पीते है ,यहाँ हर सुविधा का उपयोग करते हो , इस देश में जन्म लिए जो देश के नहीं हुए तो वह विश्व में कही के नहीं हो सकते , न ही ईश्वर के हो सकते | साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा की में(todayindia)(todayindia) जनता से पूछना चाहती हूँ की क्या में वन्देमातरम की बात करती हूँ तो गलत है | विश्व में भारत एक ऐसा देश है जिसे माता कहा जाता है |
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर जेड श्रेणी के समकक्ष सुरक्षा में रहेंगी | बुलेटप्रूफ कार में चलेंगी |

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को चुनाव लड़ने से रोकने का अधिकार हमारे पास नहीं -एनआईए कोर्ट
भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को लोकसभा चुनाव लड़ने से रोकने के लिए दायर याचिका एनआईए की विशेष अदालत ने खारिज कर दी है | इससे उनके भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का रास्ता साफ हो गया है | यह याचिका वर्ष २००८ के मालेगाव विस्फोट मामले में एक पीड़ित के पिता ने दायर की थी | अर्जी खारिज करते हुए कोर्ट ने कहा की मांग गलत मंच पर उठाई है |(todayindia)

बीजेपी के पास भोपाल लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशी नहीं – कमलनाथ ,मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा भोपाल में बीजेपी को उम्मीदवार नहीं मिला और ऐसा प्रत्याशी दिया जिसने एक दिन पहले ही पार्टी को ज्वाइन किया है | उन्होंने दावा किया की भोपाल में दिग्विजयसिंह की ही जीत होगी और भारी मतों से जीतेंगे दिग्विजयसिंह | उन्होंने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की सुरक्षा बढ़ाये जाने के सवाल पर कहा की हम नहीं चाहते की वे सुरक्षा की कमी बताकर सरकार पर आरोप लगाए |

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान बोले -पिट्ठू कलेक्टर सुन ले रे … हमारे भी दिन आएंगे , तेरा क्या होगा तब
मध्यप्रदेश के चौरई की सभा में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छिंदवाड़ा कलेक्टर श्रीनिवास शर्मा पर नाराज़ होते हुए कहा की पिट्ठू कलेक्टर सुन ले रे … हमारे भी दिन आएंगे , तेरा क्या होगा तब | शिवराज हेलीकॉप्टर से चौरई पहुँचे थे | उसके बाद उन्हें उमरेठ जाना था | शाम ४.४५ बजे कलेक्टर ने हेलीकॉप्टर को छिंदवाड़ा भिजवा दिया | इसके जानकारी लगते ही शिवराज नाराज़ हो गए | उन्होंने जिला प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगते हुए कहा कि इतने ओछी राजनीती मैंने नहीं देखी | बीजेपी अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि गुरुवार को कलेक्टर कि चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे |

कलेक्टर श्रीनिवास शर्मा ने कहा कि शिवराजसिंह चौहान शाम ६ बजे उमरेठ में हेलीकॉप्टर उतारना चाहते थे , जो नागरिक उड्डयन मंत्रालय के मानदंडों और मध्यप्रदेश सरकार के सर्कुलर के खिलाफ है |

आलोक संजर का नामांकन निरस्त
भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए सांसद अलोक संजर ने डमी प्रत्याशी के तोर पर नामांकन पत्र दाखिल किया था | उनको पार्टी ने बी फार्म भी दिया था | लेकिन पार्टी द्वारा अनुमोदित उम्मीदवार नहीं बनाये जाने के कारण उनका नामांकन पत्र बुधवार को स्क्रूटनी कमेटी ने निरस्त कर दिया |

मुख्यमंत्री कमलनाथ के इशारे पर नहीं उतरने दिया शिवराज जी का हेलीकॉप्टर, ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं होगी : राकेश सिंह

हेलीकॉप्टर छिंदवाड़ा के परासिया में उतरने नहीं दिया
भोपाल। प्रदेश का प्रशासन कांग्रेस के इशारों पर चल रहा है और इस काम में कांग्रेस सरकार उचित अनुचित का ध्यान भी नहीं रख रही है। मुख्यमंत्री कमलनाथ के इशारे पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान का हेलीकॉप्टर नहीं उतरने दिया गया। ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं होगी। कांग्रेस प्रशासन के दुरूपयोग के आधार पर चुनाव में जीत हासिल करना चाहती है, लेकिन जनता कांग्रेस के इन कुत्सित इरादों को समझती है और उन्हें सफल नहीं होने देगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह ने छिंदवाड़ा जिला प्रशासन द्वारा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के हेलीकॉप्टर को समय रहते उतरने की अनुमति न दिए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही।

राकेश सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का हेलीकॉप्टर छिंदवाड़ा के परासिया में उतरने नहीं दिया गया। जबकि अंधेरा होने के पूर्व तक हेलीकॉप्टर उतारा जा सकता है। मुख्यमंत्री कमलनाथ के इशारे पर जिला प्रशासन ने शाम 5 बजे के बाद हेलीकॉप्टर उतरने की अनुमति नहीं दी। शिवराजसिंह चौहान ने गुडमंडी छिंदवाडा में अपार जनसमूह को संबोधित करते हुए इस घटना की मंच से आलोचना की।

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस प्रशासन पर दबाव बनाने का काम कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कांग्रेस के दबाव में आने वाले नहीं है। इस घटना की शिकायत चुनाव आयोग से की जायेगी। (todayindia)

देशद्रोही मानसिकता के लोग चुनाव लड़ सकते हैं तो साध्वी प्रज्ञा क्यों नहींः सहस्त्रबुद्धे

यह चुनाव इतिहास बनायेगा : प्रभात झा

भोपाल लोकसभा क्षेत्र के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

भोपाल। देशद्रोही मानसिकता के लोग चुनाव लड़ सकते हैं तो भारत माता की एक बिटिया भोपाल की प्रतिनिधि क्यों नहीं बन सकती। यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मप्र के प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे ने बुधवार को टीटी नगर स्थित गैमन परिसर बी ब्लाक में भोपाल लोकसभा क्षेत्र के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन अवसर पर कही। कार्यक्रम का उद्घाटन मंचासीन पदाधिकारियों ने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष विकास विरानी एवं आभार आलोक संजर ने माना।

भगवा आतंकवाद शब्दावली के पीछे घिनौनी राजनीति

डॉ. सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि भगवा आतंकवाद शब्दावली के गैर जिम्मेदाराना उपयोग के पीछे घिनौनी राजनीति है, जो कार्यकर्ता के नाते हमें समझलेनी चाहिए और जनता के बीच जाकर उसे समझाना चाहिए। आतंकवाद को कुछ लोगों ने मजहब विशेष से जोडऩे की कोशिश की। आतंक की प्रवृत्ति का संबंध एक मजहब विशेष, भगवा रंग के साथ जोडऩा इस संस्कृति का अपमान है। मोदी सरकार ने तलाक पीड़ित मुस्लिम बहिनों के लिए कानून लाने की कोशिश की तो विपक्ष ने सहयोग नहीं किया। साध्वी प्रज्ञा चुनाव मैदान में वोट बैंक की राजनीति को खत्म करने के लिए उतरी हैं इसलिए भोपाल नगरी को एक नया इतिहास रचने का अवसर मिला है। हमें समाज के सभी वर्गों में जाकर बताना है कि साध्वी प्रज्ञा भोपाल के विकास, 26 लाख जनता की आकांक्षा को लेकर चुनाव लड़ रही हैं। साध्वी ने सोशल मीडिया पर अपील की है कि आम जनता की अपेक्षाओं को समाहित कर भोपाल का नया स्वरूप बनाया जाएगा।

यह चुनाव विकास बनाम बंटाढार का है

पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद  प्रभात झा ने कहा कि इस चुनाव का महत्व अलग प्रकार से बन गया है। जिस उददेश्य के लिए यह चुनाव हो रहा है, उससे इस कार्यालय की प्रतिष्ठा और अधिक बढ़ जाती है। भोपाल लोकसभा का चुनाव सामान्य न होकर विकास बनाम बंटाढार का चुनाव है, इसलिए हम अपनी-अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। कार्यालय के उद्घाटन का संदेश हम अपने कार्य की गति और बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि ये चुनाव अपने आप में एक इतिहास बनाएगा। इसका अर्थ यह नहीं कर्मभूमि से किए कर्म से जो न्याय युद्ध शुरू हुआ है। उस न्याय युद्ध में न्याय होगा। ईश्वर न्याय करेगा और साध्वी प्रज्ञा चुनाव जीतेंगी। यह इसलिए होगा क्योंकि हम सब विश्वास भाव से काम करेंगे। हम सब साध्वी प्रज्ञा के प्रतीक के रूप में काम करेंगे। कार्यालय और कार्यकर्ता की मर्यादा बढ़ेगी। हमें और अधिक तेजी से जुटना है।

कार्यक्रम में लोकसभा प्रभारी जसवंत हाड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, प्रदेश मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी, महापौर आलोक शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता श्री राहुल कोठारी, भगवानदास सबनानी, डॉ. हितेश वाजपेयी, श्री अंशुल तिवारी, श्री सत्यार्थ अग्रवाल सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।(todayindia)

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *