• Tue. Apr 16th, 2024

सरकारी धोखेबाजी के खिलाफ लड़ेंगे किसानों की लड़ाईः शिवराजसिंह चौहान(todayindia)

Byaum

Jan 8, 2019

(todayindia)भोपाल। कांग्रेस की सरकार प्रदेश के किसानों के साथ वादा खिलाफी कर रही है। प्रदेश में पाला वाले क्षेत्र से प्रभावित किसानों के लिए सरकार ने अभी तक कोई राहत घोषित नहीं की है। हम चुप नहीं बैठेंगे। किसानों को परेशान नहीं होने देंगे। भारतीय जनता पार्टी किसानों और प्रदेश की जनता के हितों के लिए सदैव उनके साथ खड़े होकर लड़ाई(todayindia)(todayindia) लड़ेगी। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक श्री शिवराजसिंह चौहान ने मंगलवार को भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश स्तरीय वृहद बैठक को संबोधित करते हुए कही।(todayindia)


किसानों को धोखा दे रही सरकार
पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के हित में 1 लाख, 20 हजार करोड़ की सिंचाई योजनाओं की घोषणा की थी। कांग्रेस की सरकार भावांतर भुगतान राशि किसानों के खातों में जमा नहीं करके प्रदेश के किसानों को धोखा दे रही है। वर्तमान सरकार यदि किसानों के हित में शुरू की गई हमारी योजनाओं से पीछे हटती है, तो भाजपा पूरी ताकत के साथ किसानों के हित में इसका विरोध करेगी।(todayindia)



aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.