• Fri. Mar 29th, 2024

रविवार को एनडीए नेता सीट शेयरिंग फॉर्मूले की जानकारी साझा करेंगे। बताया जा रहा है कि समझौते के तहत रामविलास पासवान की लोजपा को 6 लोकसभा सीटें और एक राज्यसभा सीट दी जा सकती है।
दो दिन पहले रामविलास और चिराग ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की।

पिछले कुछ दिन के मंथन के बाद खबर है कि सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर सहमति बन गई है। सूत्रों के मुताबिक इसके तहत लोजपा को बिहार में 5 लोकसभा सीटें और यूपी या झारखंड में एक लोकसभा सीट दी जाएगी। इसके अलावा रामविलास पासवान को राज्य सभा भेजने पर समझौता हुआ है।

पासवान ने अपने बेटे चिराग पासवान के साथ शुक्रवार को भाजपा नेता अरुण जेटली से मुलाकात की जिसके बाद यह समझौता हुआ। बिहार में भाजपा नीत एनडीए ने 2014 के आम चुनाव में 31 सीटें जीती थीं।
==========================
Courtesy

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.