• Sat. May 4th, 2024

Dec 20, 2018
19 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार की राजनीति में सरगर्मियां बढ़ गई हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के सहयोगी रहे राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के मुखिया उपेंद्र कुशवाहा विपक्ष के महागठबंधन में शामिल हो गए हैं। गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस के दफ्तर से इसका ऐलान किया गया। इस मौके पर रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के अलावा राजद नेता तेजस्वी यादव, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के जीतन राम मांझी, लोकतांत्रिक जनता दल के शरद यादव और कांग्रेस नेता अहमद पटेल मौजूद थे। कुशवाहा ने कहा, “एनडीए में मेरा अपमान हो रहा था। दूसरी तरफ महागठबंधन के लोग मेरा स्वागत करने के लिए बाहें फैलाए हुए थे।”


बिहार राजनीति में अहम दखल रखने वाले इन नेताओं की कांग्रेस से यह मुलाकात 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा के विरुद्ध बन रहे महागठबंधन के निर्माण में अहम भूमिका निभा सकती है।
कुशवाहा ने कहा- मुझे यहां अपनापन मिला है। लालू यादव और राहुल गांधी ने उदारता दिखाई। मैं जनता की भावना की कद्र करते हुए महागठबंधन में आया हूं। तेजस्वी ने कहा- कुशवाहा का महागठबंधन में स्वागत है।
हमारा गठबंधन दलों का नहीं, बल्कि जनता के दिलों का है।
=========================
Courtesy


aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *