• Fri. May 3rd, 2024

19 दिसंबर 2018
सुषमा स्वराज से मिलकर रो पड़े पाक की जेल में 6 साल रहे हामिद अंसारी | उनकी मां फौजिया भी भावुक हो गईं। हामिद के साथ उनके माता-पिता भी थे। उन्होंने बेटे की वतन वापसी के लिए विदेश मंत्री का शुक्रिया जताया। मंगलवार को हामिद को वाघा बॉर्डर से लाने के लिए माता-पिता और भाई पहुंचे थे।
हामिद पाकिस्तानी लड़की से फेसबुक के जरिए हुई मोहब्बत के बाद अवैध रूप से सरहद पार करके पाकिस्तान पहुंचे थे। उन्हें 2012 में गिरफ्तार किया गया था। हामिद को पाकिस्तान में जासूसी के आरोप में जेल में डाल दिया। 6 साल तक पेशावर जेल में रहने के बाद हामिद मंगलवार को ही भारत लौटे हैं।

विदेशमंत्री स्वराज ने हामिद की मां को गले लगाया तो वे बोल पड़ीं कि मेरा भारत महान, मेरी मैडम (सुषमा स्वराज) महान। उन्होंने अपने बेटे की रिहाई का श्रेय सुषमा स्वराज को देते हुए कहा कि सब कुछ मैडम ने ही किया है। हामिद ने भी अपनी वतन वापसी के लिए स्वराज को धन्यवाद दिया।
गौरतलब है कि एक पश्तून लड़की से ऑनलाइन चैट के बाद हुई मोहब्बत के चलते मुंबई के वर्सोवा निवासी हामिद अंसारी 2012 में बिना वीजा पाकिस्तान पहुंच गया था।

काबुल से नौकरी का ऑफर आने की बात कहकर हामिद नवंबर 2012 में मुंबई से अफगानिस्तान गया था। इसके बाद वह फर्जी पहचान पत्र दिखाकर पाकिस्तान पहुंचा और एक लॉज में रुका। उसकी गर्लफ्रेंड ने ही उसके रुकने का इंतजाम किया था। 12 नवंबर को भारतीय जासूस होने के आरोप में हामिद को इसी लॉज से गिरफ्तार किया गया। जांच में पता चला कि फर्जी पहचान पत्र उन्हें पाकिस्तानी गर्लफ्रेंड ने ही भेजा था।
=====================
Courtesy

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.