• Mon. Oct 19th, 2026

कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्नत कृषि कल्याण पोर्टल की शुरुआत की

कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्नत कृषि कल्याण पोर्टल की शुरुआत की
unnatkrishikalyanportal,shivrajsinghchouhan,kisan,kisansamacharकृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्नत कृषि कल्याण पोर्टल की शुरुआत की
कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज किसानों के लिए उन्नत कृषि कल्याण पोर्टल की शुरुआत की।

इस पोर्टल का उद्देश्य देशभर के किसानों को सरकारी योजनाओं, वित्तीय सहायता और कृषि संबंधी विश्वसनीय जानकारी सीधे उनके मोबाइल फोन पर उपलब्ध कराना है। इससे सरकारी प्रक्रियाओं की जटिलताएं दूर होंगी और बिचौलियों को समाप्त करने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर श्री चौहान ने कहा कि अब किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी लेने या आवेदन करने के लिए अलग-अलग सरकारी कार्यालयों और वेबसाइटों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दृष्टिकोण है कि सरकार हर समय नागरिकों और किसानों के मोबाइल फोन पर उपलब्ध रहे।

श्री चौहान ने कहा कि यह पोर्टल किसान उत्पादक संगठनों, प्राथमिक कृषि ऋण समितियों, कृषि वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और स्टार्टअप को भी एक साझा डिजिटल मंच पर लाएगा। उन्होंने बताया कि किसानों को पोर्टल और अन्य डिजिटल साधनों का प्रभावी उपयोग सिखाने के लिए देशभर के कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से विशेष प्रशिक्षण अभियान चलाया जाएगा। श्री चौहान ने अधिकारियों को पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने और उसे नियमित रूप से अपडेट करने के निर्देश भी दिए।

यह पोर्टल पीएम-किसान, एग्रीस्टैक और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित प्रमुख सरकारी योजनाओं और सेवाओं के लिए एक साझा मंच के रूप में काम करेगा। इससे किसानों को आवश्यक जानकारी और सेवाएं आसानी से मिल सकेंगी।
=======================================================Courtesy============================

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *