भारत और कनाडा के बीच व्यापार वार्ता में तेज़ी आई है: कनाडा
bharat,canada,bharatcanadatradeभारत और कनाडा के बीच व्यापार वार्ता में तेज़ी आई है: कनाडा
कनाडा के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू ने कहा है कि भारत और कनाडा के बीच व्यापार वार्ता में तेज़ी आई है। उन्होंने कहा कि व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) पर बातचीत इस साल पूरी होने की उम्मीद है। कल मुंबई में श्री सिद्धू ने कहा कि समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में हुई प्रगति द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। इससे दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करेगी।
श्री सिद्धू के साथ 300 सदस्यों का व्यापार प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है। उन्होंने कहा कि सीईपीए द्विपक्षीय व्यापार को वर्तमान 30 अरब अमरीकी डॉलर से बढ़ाकर 2030 तक 70 अरब अमरीकी डॉलर तक पहुंचाने में मदद कर सकता है।
इस बीच, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और कनाडा के रिश्तों में नए अध्याय की शुरुआत हो रही है। श्री गोयल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि चर्चा के दौरान सीईपीए के माध्यम से द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों के विस्तार पर बातचीत हुई।
=====================================================Courtesy=================================
