प्रधानमंत्री मोदी ने कनाडा के साथ एक दूरदर्शी रणनीतिक साझेदारी बनाने के लिए भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की
narendramodi,CANADA,anitaanand,canadaforeignministerप्रधानमंत्री मोदी ने कनाडा के साथ एक दूरदर्शी रणनीतिक साझेदारी बनाने के लिए भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि भारत कनाडा के साथ एक ऐसी रचनात्मक और भविष्योन्मुखी रणनीतिक साझेदारी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे दोनों देशों के लोगों को ठोस फ़ायदा हो। प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद से मुलाक़ात की और दोनों देशों के बीच संबंधों को प्रगाढ करने पर चर्चा की। उन्होंने व्यापार, प्रौद्योगिकी, सुरक्षा, ऊर्जा, शिक्षा और लोगों के आवागमन में भारत-कनाडा संबंधों को और मज़बूत करने पर बातचीत की। श्री मोदी ने दोनों देशों के बीच आपसी जुड़ाव की गति को आगे बढाने और उसे सार्थक बनाने के महत्व पर ज़ोर दिया, जिसमें ‘व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते’ पर बातचीत को जल्द पूरा करना भी शामिल है। उन्होंने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।
===================================================Courtesy=============================
