अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कॉफी की खेती को बढ़ाने के लिए समन्वित प्रयासों का आह्वान किया
arunachalpradeshअरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कॉफी की खेती को बढ़ाने के लिए समन्वित प्रयासों का आह्वान किया
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने राज्य में कॉफी की खेती का विस्तार करने, उत्पादकता और कॉफी बीन्स की गुणवत्ता बढ़ाने तथा मजबूत मूल्य श्रृंखला के जरिए किसानों की आय बढ़ाने के लिए समन्वित प्रयासों का आह्वान किया है।
मुख्यमंत्री ने कॉफी बोर्ड ऑफ इंडिया और राज्य के कृषि विभाग द्वारा आयोजित ‘हिल्स टू कप’ कॉफी कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि अरुणाचल प्रदेश में करीब पांच दशक से कॉफी की खेती हो रही है, लेकिन इसकी पूरी क्षमता का अभी तक उपयोग नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि राज्य में फिलहाल करीब छह सौ हेक्टेयर क्षेत्र में कॉफी की खेती की जा रही है।
श्री खांडू ने कहा कि सरकार कार्यशाला में दिए गए सुझावों पर आगे कार्रवाई करेगी और कॉफी उत्पादकों को हरसंभव सहायता देगी। उन्होंने युवाओं से कॉफी की खेती, प्रसंस्करण और इससे जुड़े कारोबार में आगे आने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राज्य में बढ़ते पर्यटन के साथ इन क्षेत्रों में रोजगार और उद्यमिता की काफी संभावनाएं हैं।
====================================================Courtesy======================================
