• Wed. Sep 30th, 2026

गृहमंत्री अमित शाह ने वर्ष 2029 तक पंजाब को नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा

गृहमंत्री अमित शाह ने वर्ष 2029 तक पंजाब को नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा
amitshah,nashamuktpunjab,punjabगृहमंत्री अमित शाह ने वर्ष 2029 तक पंजाब को नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा
वरिष्ठ भाजपा नेता और गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि पंजाब को वर्ष 2029 के अंत तक नशा मुक्त बनाया जाएगा। आज जालंधर में नशा मुक्त पंजाब रैली में श्री शाह कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा पंजाब को नशा मुक्त बनाने के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। श्री शाह ने कहा कि भाजपा अपने किए वादे पूरे करती है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद और पूर्वोत्तर में उग्रवाद की समस्या से निपटने के बाद अब पंजाब को नशा मुक्त बनाने पर ध्यान दिया जाएगा।

श्री शाह ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शहीद भगत सिंह और ऊधम सिंह सहित पंजाब के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि वीरता, कृषि और समृद्धि के लिए पहचाना जाने वाला पंजाब आज नशे की समस्या का सामना कर रहा है।

गृहमंत्री ने राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार में कानून-व्यवस्था बिगड़ने, भ्रष्टाचार और नशे की समस्या बढ़ने का आरोप लगाया। श्री शाह ने भरोसा दिलाया कि भाजपा के सत्ता में आने पर नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने किसानों की समस्याओं के समाधान, पंजाब में उद्योगों को फिर से बढ़ावा देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने का भी आश्वासन दिया।
=============================================================Courtesy=================================

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *