आज से शुरू होने वाली तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित
bank,bankstrikeआज से शुरू होने वाली तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित
आज से शुरू होने वाली तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित कर दी गई है। ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन-ए.आई.बी.ई.ए. ने इसकी पुष्टि की है।
यह फैसला इंडियन बैंक्स एसोसिएशन-आई.बी.ए. के साथ हुए समझौते के बाद लिया गया। ए.आई.बी.ई.ए. ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि हड़ताल से जुड़े मुद्दों पर कल रात आई.बी.ए. और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बीच हुई बैठक के बाद हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।
==================================================Courtesy===============================================
