भारत ने क्वाड-एट-सी शिप ऑब्जर्वर मिशन के शुभारंभ का किया स्वागत
bharat,quadभारत ने क्वाड-एट-सी शिप ऑब्जर्वर मिशन के शुभारंभ का किया स्वागत
भारत ने क्वाड-एट-सी शिप ऑब्जर्वर मिशन के प्रारंभ का स्वागत किया है, जिसकी घोषणा इस वर्ष 26 मई को नई दिल्ली में आयोजित 11वीं क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में की गई थी। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि भारतीय तटरक्षक बल का जहाज शौनक चारों क्वाड देशों के समुद्री पर्यवेक्षकों के साथ चेन्नई से रवाना हो गया है। मंत्रालय ने कहा कि यह मिशन समुद्री सहयोग और देशों के बीच संचालन व्यवस्था को मजबूत करता है, जो एक स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति क्वाड की साझा प्रतिबद्धता का परिचायक है।
इस बीच, रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि यह भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और संयुक्त राज्य अमरीका सहित क्वाड देशों के बीच समुद्री सहयोग और एक दूसरे देश के बीच संचालन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। छह सी राइडर्स – भारत और जापान से दो-दो अधिकारी और ऑस्ट्रेलिया और संयुक्त राज्य अमरीका से एक-एक अधिकारी – शौनक जहाज पर सवार हुए और उन्होंने जहाज पर होने वाली पेशेवर गतिविधियों में भाग लिया।
==============================================Courtesy=========================
