अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने राजस्थान में भारत-अमरीका संयुक्त सैन्य अभ्यास का किया अवलोकन
bharat,america,sarjiogorअमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने राजस्थान में भारत-अमरीका संयुक्त सैन्य अभ्यास का किया अवलोकन
भारत में अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने आज राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारत-अमरीका संयुक्त सैन्य अभ्यास का अवलोकन किया। श्री गोर ने कहा कि अमरीकी और भारतीय सेनाओं को एक साथ प्रशिक्षण करते देखना प्रभावशाली था। उन्होंने कहा कि यह अभ्यास विश्वास, तत्परता, अंतर-संचालन और साझा उद्देश्य को दर्शाता है। श्री गौर ने अमरीकी और भारतीय सेनाओं के संयुक्त प्रयासों की उपलब्धियों पर गर्व भी व्यक्त किया।
इस युद्धाभ्यास में दोनों सेनाओं के लगभग छह-छह सौ कर्मी भाग ले रहे हैं। यह उत्तराखंड के औली और राजस्थान के महाजन में एक साथ आयोजित किया जा रहा है।
=============================================Courtesy==================================
