• Thu. Sep 24th, 2026

गौतम अडानी ने पश्चिम बंगाल में 2,000 बेड वाले सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की रखी आधारशिला

गौतम अडानी ने पश्चिम बंगाल में 2,000 बेड वाले सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की रखी आधारशिला
gautamadani,adani,westbengal,superspecialityhospitalगौतम अडानी ने पश्चिम बंगाल में 2,000 बेड वाले सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की रखी आधारशिला
अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने आज पश्‍चिम बंगाल के न्यू टाउन की सिलिकॉन वैली में 2,000 बेड वाले सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की आधारशिला रखी। इस मौके पर मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हॉस्पिटल देश में अपनी तरह का पहला हॉस्पिटल होगा। इसके 2,000 बेड में से 1,000 बेड गरीब और ज़रूरतमंद मरीज़ों के लिए आरक्षित होंगे, जबकि बाकी का उपयोग व्‍यावसायिक किया जाएगा।
अडानी ने कहा कि अडानी ग्रुप अगले कुछ सालों में पश्चिम बंगाल में अलग-अलग क्षेत्र में एक लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि अडानी समूह, मल्टी-स्पेशियलिटी ‘अडानी आरोग्य मंदिर’ पर 4,000 करोड़ रुपये खर्च करेगा और 10,000 नौकरियां पैदा करेगा। इसमें मरीज़ों के साथ आने वालों के लिए रहने की जगह, एक मेडिकल कॉलेज और एडवांस्ड रिसर्च लैबोरेटरी भी शामिल होंगी।
ऐतिहासिक राइटर्स बिल्डिंग के जीर्णोद्धार के लिए राज्य सरकार और अडानी ग्रुप के बीच दो समझौता ज्ञापनों पर भी हस्ताक्षर किए गए।
============================================Courtesy=================================

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *