• Thu. Sep 17th, 2026

कोलंबिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 312 हुई

कोलंबिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 312 हुई
colambia.colambiaearthquakeकोलंबिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 312 हुई
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 312 हो गई है, जबकि 4,611 लोग घायल हुए हैं और 290 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

राष्ट्रीय आपदा जोखिम प्रबंधन इकाई ने बताया कि लगभग 277 इमारतें ढह गई हैं, जबकि लगभग 30,000 घरों को नुकसान पहुंचा है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय तलाश और बचाव दल मलबे के नीचे फंसे या लापता लोगों को ढ़ूढने के लिए अभियान चला रहे हैं।

कोलंबिया के राष्ट्रपति अबेलार्डो डे ला एस्प्रीएला ने आर्थिक आपातकाल की घोषणा की है। इससे सरकार को राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए विशेष उपाय करने की अनुमति मिल गई है।

इस बीच, कोलंबिया के विदेश मंत्रालय ने बताया कि देश में 220 टन से अधिक मानवीय सहायता सामग्री पहुंच चुकी है। इसके अलावा, आपातकालीन प्रतिक्रिया अभियानों में सहायता के लिए 144 अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ भी मौजूद हैं।

भारत ने भी कोलंबिया को समर्थन देते हुए पिछले सप्ताह राहत सामग्री की पहली खेप के रूप में 20 मीट्रिक टन सामग्री भेजी है। इससे राहत कार्यों में सहायता मिल सकेगी। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संकट के दौरान कोलंबिया के लोगों के साथ भारत की एकजुटता व्यक्त की।

पिछले सप्ताह पश्चिमी कोलंबिया में भूकंप आया था। इस भूकंप का केंद्र सान जोसे डेल पाल्मार के पास लगभग 96 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।
==========================================Courtesy=====================================

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *