• Thu. Sep 17th, 2026

ब्रिक्‍स पर्यावरण मंत्रियों की 12वीं बैठक की मेजबानी करेगा भारत

ब्रिक्‍स पर्यावरण मंत्रियों की 12वीं बैठक की मेजबानी करेगा भारत
brics,enviornmentministerब्रिक्‍स पर्यावरण मंत्रियों की 12वीं बैठक की मेजबानी करेगा भारत
भारत कल नई दिल्‍ली में ब्रिक्‍स पर्यावरण मंत्रियों की 12वीं बैठक की मेजबानी करेगा। इस बैठक से पहले आज पर्यावरण कार्य समूह और जलवायु परिवर्तन पर संपर्क समूह के ब्रिक्स वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक होगी। इस कार्यक्रम का आयोजन भारत की ब्रिक्‍स की अध्‍यक्षता के विषय के अंतर्गत किया जाएगा। इस वर्ष इस सम्‍मेलन का विषय लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता का निर्माण है। ब्रिक्‍स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक का संचालन केन्‍द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्‍द्र यादव करेंगे।

पर्यावरण, वन और जलवायु मंत्रालय ने कहा कि यह बैठक ठोस चर्चा, सहमति को बढ़ावा देने और पर्यावरण सहयोग को सशक्‍त बनाने के लिए एक मंच प्रदान करेगी।

मंत्रालय ने बताया कि ब्रिक्‍स की अध्‍यक्षता के हिस्‍से के रूप में भारत ने ब्रिक्‍स पर्यावरण कार्य समूह के अंतर्गत वरीयता वाले चार क्षेत्रों की पहचान की है। वरीयता के इन क्षेत्रों में सतत जीवन शैली को बढ़ावा देना, वन संवर्धन, जंगल की आग का प्रबंधन और आपदा लचीलापन, चक्रीय अर्थव्‍यवस्‍था तथा अनुकूलन शामिल हैं।
=============================================Courtesy===============================

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *