बैंकिंग सुधार पर जल्दी ही उच्चस्तरीय समिति गठित करेगी सरकार: वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन
nirmalasitaramanबैंकिंग सुधार पर जल्दी ही उच्चस्तरीय समिति गठित करेगी सरकार: वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन
सरकार विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए बैंकिंग सुधार पर जल्दी ही उच्चस्तरीय समिति गठित करेगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज नई दिल्ली में सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंकों के दो दिन के सम्मेलन के उद्घाटन के बाद कहा कि यह समिति विभिन्न मुद्दों और अनुशंसाओं को ध्यान में रखते हुए बैंकिंग सुधार के लिए भावी कार्य दिशा तय करेगी। वित्त मंत्री ने कहा कि विचार विमर्श से प्राप्त निष्कर्षों से समिति को महत्वपूर्ण सुझाव मिलेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय बैंक इस समय मजबूत स्थिति में हैं। सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) निम्नतम स्तर पर होने के कारण भविष्य के सुधारों के लिए मजबूत आधार उपलब्ध है।
वित्त मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि उच्च स्तरीय समिति से सिफारिशें मिलने के बाद सरकार और बैंकिंग क्षेत्र भारत की आर्थिक वृद्धि को तेज़ गति देने में सक्षम होंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्य ऐसे महत्वपूर्ण समय में हो रहा है जब विकास लक्ष्य हासिल करने के लिए बीस वर्ष से भी कम समय है। दो दिन की इस बैठक में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और वित्तीय संस्थाएं बैंकिंग क्षेत्र के प्रमुख मुद्दों पर विचार कर रही है।
===========================================Courtesy==========================================
