इंडोनेशिया: भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 54 हुई
indonesia,indonesiaearthquakeइंडोनेशिया: भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 54 हुई
इंडोनेशिया के फ्लोरेस क्षेत्र में आज तड़के 5.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र करीब 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।
पूर्वी इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के कुछ दिनों बाद यह भूकंप आया है।
देश की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बताया कि भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 54 हो गई है। अधिकारी जान-माल के नुकसान का आकलन कर रहे हैं।
बचाव दल घायलों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध करा रहे हैं। मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भू-भौतिकी एजेंसी ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में भूकंप के बाद के झटके लगातार महसूस किए जा रहे हैं।
दूरदराज के इलाकों में राहत सामग्री पहुंचाने और लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए 11 विमानों और हेलीकॉप्टरों की मदद ली जा रही है।
=============================================Courtesy=================================
