• Thu. Sep 17th, 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने विद्यार्थियों के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की घोषणा की

प्रधानमंत्री मोदी ने विद्यार्थियों के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की घोषणा की
narendramodi,freeonlinecoaching,coachingप्रधानमंत्री मोदी ने विद्यार्थियों के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की घोषणा की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के विद्यार्थियों के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की घोषणा की है। राष्ट्र के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों पर आर्थिक बोझ कम करना है। उन्होंने कहा कि देश के शीर्ष शिक्षक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सभी के लिए सुलभ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस कदम से मध्यम वर्गीय परिवारों के हजारों करोड़ रुपये कोचिंग पर खर्च होने से बचेंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने अगले एक वर्ष में एक करोड़ युवाओं को एआई स्किलिंग का प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इससे युवा वैश्विक एआई क्षेत्र में भारत का नेतृत्व करने में सक्षम होंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को तीन बातों-लागत, गुणवत्ता और कौशल-पर विशेष ध्यान देना होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पांच से पंद्रह वर्ष की आयु के बच्चों में प्रतिभा की पहचान के लिए गांवों, शहरों और स्कूलों में प्रतिभा खोज अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों की खेल प्रतिभा को पहचानकर उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे देश के लिए अच्छे खिलाड़ी बन सकें। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत खेलों की दुनिया में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2030 में भारत राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा।
=================================================Courtesy=====================================

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *