• Thu. Sep 17th, 2026
घरौंदा परिसर में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम की शुरूआत
gharoundaparisarbhopal,swacchatajagrukrtakaryakramin,gharoundaparisarbhopal

भोपाल दिनांक 2 अगस्त 2026
सलैया स्थित बीडीए कॉलोनी, घरौंदा परिसर में आज स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ आपसी सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रहवासियों को स्वच्छता के प्रति सतत जागरूक करना और कॉलोनी को स्वच्छ बनाऐ रखना है।
रहवासी भगत राम जाट ने जानकारी देते हुए बताया कि परिसर के सभी ब्लाकों में जाकर पप्मफेल्टस वितरित कर उन्हें दिवालों में चस्पा किया गया। इसमें स्वच्छता अभियान पर केन्द्रित ऐसे रेखा चित्र अंकित हैं जिन्हें देखकर लोग प्रेरित हो सकें। इसके अलावा स्वच्छता के प्रति जनजागरण के लिए माईक के माध्यम से भी प्रचार किया गया। उन्होने रहवासियों से विशेष अपील करते हुए कहा की घरों से निकलने वाले कचरों को खुले में ना फेंके और कचरा केवल नगर निगम के कचरा वाहन में ही डालें। इसके अलावा आसपास के सफाई का भी विशेष ध्यान रखें।
श्री जाट ने रहवासियों से कहा कि सफाई की जिम्मेदारी किसी एक व्यक्ति की नहीं बल्कि हम सब की सामुहिक है। कार्यक्रम में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि यदि कोई व्यक्ति इधर-उधर कचरा फेकतें हैं तो पड़ोसी आगे आकर समझाऐं। यदि समझाइश के बावजूद भी वे दोबारा ऐसा करते हैं तो नगर निगम के द्वारा चालानी कार्यवाही की जायेगी। यह स्वच्छता अभियान प्रत्येक रविवार को सामुहिक रूप से जनजागरण के लिए किया जायेगा। इस अवसर पर सर्वश्री रवि परिहार, आत्माराम सेन, नीरज सेन, विनोद ठाकुर, मलखान सिंह लोधी, राजेन्द्र ंिसंह राजपूत, कमलेश सिंह, संजय सिंह, रमेश कौशल, मनोज चौरसिया, निलेश राय, राजेन्द्र वर्मा, बंटी जाटव, जयभान रघुवंशी आदि गणमान्य रहवासी उपस्थित थे।
==========================================Courtesy=============================================
घरौंदा परिसर में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम की शुरूआत
gharoundaparisarbhopal,swacchatajagrukrtakaryakramin,gharoundaparisarbhopal

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *