• Sat. Mar 7th, 2026

अमित शाह 9 अक्टूबर को ग्वालियर और चंबल संभाग में

Byaum

Oct 8, 2018

भोपाल। अमित शाह  9 अक्टूबर को ग्वालियर और चंबल संभाग के प्रवास पर आयेंगे।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह 9 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे वायुयान से ग्वालियर एयरपोर्ट पहुचेंगे। वे एयरपोर्ट से हेलिकाॅप्टर द्वारा शिवपुरी पहुंचेंगे। वे 11.45 बजे शिवपुरी के तात्याटोपे स्मारक पहुंचकर माल्यार्पण करेंगे तत्पश्चात् पोलोग्राउंड पहुंचेंगे। जहां ग्वालियर एवं चंबल संभाग के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात शिवपुरी से हवाई मार्ग द्वारा गुना के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 2.30 बजे गुना में रोड शो करेंगे। गुना से चलकर आप लगभग 5.15 बजे ग्वालियर पहुचेंगे और फूलबाग पहुंचकर रानी लक्ष्मीबाई की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। यहां से 6.45 पर छत्री स्थित राजमाता सिंधिया की छत्री पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी सायं 7.30 बजे युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगे।




aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *