व्यावहारिक नीतियों से संचालित है देश का ऊर्जा बदलाव: प्रधानमंत्री मोदी
narendramodiव्यावहारिक नीतियों से संचालित है देश का ऊर्जा बदलाव: प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत का ऊर्जा परिवर्तन व्यावहारिक नीतिगत रूपरेखा और आत्मनिर्भरता की दिशा में स्पष्ट प्रयासों से प्रेरित है।
नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक द्वारा लिखित एक लेख साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह लेख देश के ऊर्जा क्षेत्र की परिवर्तनकारी यात्रा को रेखांकित करता है।
उन्होंने आगे कहा कि भारत विद्युतीकरण, स्वच्छ ऊर्जा और विनिर्माण पर विशेष ध्यान देने के साथ, वैश्विक ऊर्जा परिदृश्य में एक निर्णायक अध्याय लिख रहा है।
===================================Courtesy=========================================
व्यावहारिक नीतियों से संचालित है देश का ऊर्जा बदलाव: प्रधानमंत्री मोदी
narendramodi
