प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल असम के गुवाहाटी से पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे
narendramodi,Pm,kisansammannidhi,PMkisan,guwahatiप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल असम के गुवाहाटी से पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल असम के गुवाहाटी से पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल असम के गुवाहाटी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से लगभग 9 करोड़ 32 लाख किसानों के बैंक खातों में 18 हजार 640 करोड़ रुपये अंतरित करेंगे। श्री चौहान ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत अब तक किसानों को 4 लाख 9 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि अगली किस्त जारी होने के साथ ही कुल राशि 4 लाख 27 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगी।
कृषि मंत्री ने कहा कि देश का कुल खाद्यान्न उत्पादन वर्ष 2014 में 252 करोड़ टन से बढ़कर वर्ष 2025 में लगभग 357 करोड़ टन हो गया है। उन्होंने बताया कि बागवानी फसलों का उत्पादन भी 2024 से 2025 की अवधि में 27 करोड़ टन से बढ़कर लगभग 369 करोड़ टन हो गया है। श्री सिंह ने कहा कि फलों और सब्जियों के उत्पादन में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए एआई-आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म, भारत विस्तार के पहले चरण का शुभारंभ किया है। यह किसानों को कृषि संबंधी प्रश्नों की व्यापक जानकारी प्रदान करेगा। इसके अंतर्गत किसानों को उनकी अपनी भाषाओं में फोन कॉल के माध्यम से जानकारी दी जाएगी।
================================================Courtesy================================================================
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल असम के गुवाहाटी से पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे
narendramodi,Pm,kisansammannidhi,PMkisan,guwahati
