• Wed. Mar 11th, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुचिरापल्ली में 5,650 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुचिरापल्ली में 5,650 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया
narendramodi,PM,tiruchirapalli,tamilnaduप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुचिरापल्ली में 5,650 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में कई परियोजनाओं का लोकार्पण किया और लगभग पांच हजार छह सौ पचास करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्‍यास किया। प्रधानमंत्री ने पांच नई रेल सेवाओं को झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें दो अमृत भारत एक्सप्रेस, दो नियमित एक्सप्रेस और एक यात्री रेलगा‍ड़ी शामिल हैं। उन्होंने नीलगिरी और इरोड जिलों में भारत पेट्रोलियम निगम लिमिटेड के सिटी गैस वितरण नेटवर्क की आधारशिला रखी। इस पर लगभग तीन हजार छह सौ अस्‍सी करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया गया है। श्री मोदी ने चेन्नई के मनाली में एक हजार चार सौ 90 करोड़ रुपये के निवेश से निर्मित 672 हजार मीट्रिक टन प्रति वर्ष की क्षमता वाले इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के ल्यूब ब्लेंडिंग प्लांट का भी लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत, श्री मोदी ने तमिलनाडु में कुल 370 किलोमीटर लंबी 89 ग्रामीण सड़कों का भी उद्घाटन किया। उन्होंने राष्‍ट्रीय राजमार्ग संख्‍या-81 पर गंगईकोंड चोलपुरम के पास एक ग्रीनफील्ड बाईपास की आधारशिला भी रखी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का कार्यक्रम तमिलनाडु के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं बुनियादी ढांचे, स्वच्छ ऊर्जा, पेट्रोलियम से संबंधित विनिर्माण, राजमार्गों, रेलवे और ग्रामीण सड़कों से जुड़ी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से ऊर्जा की उपलब्धता बढ़ेगी, संपर्क बेहतर होगा और तमिलनाडु के युवाओं के लिए हजारों रोजगार सृजित होंगे। प्रधानमंत्री ने भारत पेट्रोलियम सिटी गैस वितरण नेटवर्क की आधारशिला रखे जाने पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह नेटवर्क राज्य के नीलगिरी और इरोड जिलों को कवर करेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे लगभग 9 लाख परिवारों और सैकड़ों व्यावसायिक संगठनों को पाइपलाइन के माध्यम से प्राकृतिक गैस मिलेगी। उन्होंने कहा कि पाइपलाइन के माध्यम से गैस सीधे घरों तक पहुंचेगी, जिससे जीवन यापन आसान होगा और हजारों रोजगार सृजित होंगे।
=================================================Courtesy==========================================
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुचिरापल्ली में 5,650 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया
narendramodi,PM,tiruchirapalli,tamilnadu

 

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *