अमरीका ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के साथ की 300 अरब डॉलर की साझेदारी
trump,ambani,relianceindustriesअमरीका ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के साथ की 300 अरब डॉलर की साझेदारी
राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के साथ तीन सौ अरब अमरीकी डॉलर की ऐतिहासिक साझेदारी की घोषणा की है। इसके तहत अमरीका में 50 वर्षों में पहली नई बड़ी तेल रिफाइनरी ‘अमरीका फर्स्ट रिफाइनिंग’ खोली जाएगी। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर इस परियोजना की घोषणा की, जिसमें उन्होंने इसे अमरीकी ऊर्जा क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक सौदा बताया।
टेक्सस के ब्राउनस्विल बंदरगाह पर स्थित इस सुविधा को अमरीकी इतिहास का सबसे बड़ा निवेश बताया जा रहा है। इससे हजारों रोजगार सृजित होने की उम्मीद है। यह दुनिया की सबसे स्वच्छ रिफाइनरी के रूप में भी काम करेगी।
यह रणनीतिक कदम ऊर्जा क्षेत्र में प्रभुत्व हासिल करने के लिए करों को कम करने और परमिट प्रक्रिया को सरल बनाने के उनके ‘अमरीका फर्स्ट’ एजेंडे का अनुसरण करता है। यह घोषणा ऐसे महत्वपूर्ण समय में हुई है जब पश्चिम एशिया में संघर्ष ने होर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से वैश्विक तेल आपूर्ति को बुरी तरह प्रभावित किया है। नई रिफाइनरी का उद्देश्य इन वैश्विक तनावों के बीच अमरीका राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करना और ऊर्जा बाजारों को स्थिर करना है।
=========================================================Courtesy============================================
अमरीका ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के साथ की 300 अरब डॉलर की साझेदारी
trump,ambani,relianceindustries
