• Sat. Mar 7th, 2026

कृषि भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था की रीढ़ है और दीर्घकालिक विकास यात्रा का महत्‍वपूर्ण स्‍तंभ: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

कृषि भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था की रीढ़ है और दीर्घकालिक विकास यात्रा का महत्‍वपूर्ण स्‍तंभ: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी
narendramodi,agricultureकृषि भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था की रीढ़ है और दीर्घकालिक विकास यात्रा का महत्‍वपूर्ण स्‍तंभ: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि कृषि भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था की रीढ़ है और दीर्घकालिक विकास यात्रा का महत्‍वपूर्ण स्‍तंभ है। कृषि और ग्रामीण परिवर्तन विषय पर बजट उपरांत वेबिनार को वीडियो कॉंफ्रेंस के माध्‍यम से संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि सरकार ने कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए नियमित रूप से कई कदम उठाएं हैं।

उन्‍होंने कहा कि इस वर्ष के केंद्रीय बजट में कृषि और ग्रामीण परिवर्तन को मजबूती दी गई है। श्री मोदी ने कहा कि भारत में फिलहाल खाद्यान्‍न, दलहन और तिलहन की रिकॉर्ड पैदावार हो रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने रसायन मुक्‍त खेती और प्राकृतिक खेती को सुदृढ़ करने के साथ निर्यात पर विशेष ध्‍यान देने पर जोर दिया। उन्‍होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 में उच्‍च मूल्‍य कृषि उत्‍पाद पर भी विशेष ध्‍यान दिया गया है।

श्री मोदी ने कहा कि लगभग 10 करोड़ किसानों को पीएम किसान सम्‍मान निधि योजना के अंतर्गत चार लाख करोड़ रूपये से अधिक की राशि प्राप्‍त हुई है।

उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत लगभग दो लाख करोड़ रूपये से अधिक के दावों का निपटान किया जा चुका है। श्री मोदी ने कहा कि सरकार ने लगभग नौ करोड़ किसान पहचान पत्रों को डिजिटल किया है।

बजट उपरांत वेबिनार के जरिए काजू, नारियल, चंदन, अगरवुड, बादाम, अखरोट और चीड़ जैसे फसलों की क्षमता को पहचानकर उच्च मूल्य वाली कृषि को बढ़ावा देना है।

इस दौरान आयोजित सत्रों में पशुपालन मूल्य श्रृंखला में निजी क्षेत्र के निवेश और उद्यमिता, मत्स्य पालन के लिए जलाशयों और अमृत सरोवरों के एकीकृत विकास पर चर्चा होगी। साथ ही स्वयं सहायता उद्यमों के माध्यम से ग्रामीण महिला उद्यमियों द्वारा निर्मित उत्पादों के लिए बाजार पहुंच बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
===============================================Courtesy====================================================
कृषि भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था की रीढ़ है और दीर्घकालिक विकास यात्रा का महत्‍वपूर्ण स्‍तंभ: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी
narendramodi,agriculture

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *