• Sat. Mar 7th, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा-भारत अपनी मजबूत अर्थव्यवस्था के साथ विश्‍व के लिए आशा की किरण बना हुआ है

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा-भारत अपनी मजबूत अर्थव्यवस्था के साथ विश्‍व के लिए आशा की किरण बना हुआ है
narendramodi,PMप्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा-भारत अपनी मजबूत अर्थव्यवस्था के साथ विश्‍व के लिए आशा की किरण बना हुआ है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत अपनी मजबूत अर्थव्यवस्था के साथ विश्व के लिए आशा की किरण बना हुआ है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इसके साथ ही तीव्र आर्थिक विकास विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करने का आधार बन गया है। बजट उपरांत आयोजित वेबिनार ‘आर्थिक विकास को सतत और सुदृढ़ बनाना’ को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि आज विश्व विश्वसनीय और लचीले विनिर्माण साझेदारों की तलाश में है। उन्होंने कहा कि भारत के पास इस दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अवसर है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार का इरादा और संकल्प स्पष्ट है – अधिक निर्माण करना, अधिक उत्पादन करना, अधिक संपर्क स्थापित करना और अधिक निर्यात करना। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने कई देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते किए हैं और देश के लिए अपार अवसरों के द्वार खुल गए हैं। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता से कभी समझौता न करना और उत्पादों का वैश्विक मानकों के अनुरूप होना हम सभी की जिम्मेदारी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने उद्योगों से अनुसंधान और विकास में निवेश बढ़ाने तथा गुणवत्ता पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर बदलाव लाने के लिए उद्योग, वित्तीय संस्थानों और राज्य सरकारों को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि बजट में बायोफार्मा शक्ति मिशन के लिए प्रावधान शामिल हैं, जिसका उद्देश्य भारत को बायोलॉजिक्स और अगली पीढ़ी की चिकित्साओं के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि इस मिशन का लक्ष्य देश को उन्नत बायोफार्मा अनुसंधान और विनिर्माण में अग्रणी बनाना है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज विश्व अर्थव्यवस्था में एक बड़ा परिवर्तन हो रहा है। उन्होंने कहा कि बाजार अब केवल लागत पर ही नहीं, बल्कि स्थिरता पर भी ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो उद्योग स्वच्छ प्रौद्योगिकियों में जल्दी निवेश करेंगे। उन्हें आने वाले वर्षों में उभरते बाजारों तक बेहतर पहुंच प्राप्त होगी। श्री मोदी ने कहा कि सरकार द्वारा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम क्षेत्र में शुरू किए गए सुधारों का व्यापक प्रभाव दिख रहा है। उन्होंने कहा कि लॉजिस्टिक लागत को कम करने के लिए उच्च क्षमता वाली परिवहन प्रणाली का विकास, रेलवे, राजमार्गों, बंदरगाहों, हवाई अड्डों और जलमार्गों के बीच बेहतर समन्वय और बहु-मार्गीय कनेक्टिविटी का विस्तार आवश्यक है।
======================================================Courtesy==============================================
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा-भारत अपनी मजबूत अर्थव्यवस्था के साथ विश्‍व के लिए आशा की किरण बना हुआ है
narendramodi,PM

 

 

 

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *