• Sat. Mar 7th, 2026

जेनेवा: तीसरे दौर की परमाणु वार्ता के लिए ईरान और अमरीका के बीच होगी बैठक

जेनेवा: तीसरे दौर की परमाणु वार्ता के लिए ईरान और अमरीका के बीच होगी बैठक
america,iran,Jeneva,americairanwar,ayatullhakhamneiजेनेवा: तीसरे दौर की परमाणु वार्ता के लिए ईरान और अमरीका के बीच होगी बैठक
ईरान और अमरीका के राजनयिक तीसरे दौर की परमाणु वार्ता के लिए आज जेनेवा में बैठक करने जा रहे हैं। हालांकि अमरीका ने तेहरान के तेल व्‍यापार और हथियारों के नेटवर्क पर ताजा प्रतिबंध लगाए हैं। ईरान के राष्‍ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने कहा कि इस वार्ता के पहले वे आशान्वित हैं। उन्‍होंने इस वार्ता को दोनों देशों के बीच कई दिनों से चल रहे गतिरोध में एक संभावित निर्णायक मोड बताया।

एक सार्वजनिक संबोधन में उन्‍होंने कहा कि यह वार्ता अयातुल्‍ला अली खामेनेई के मार्गदर्शन में आगे बढ़ रही है। इस वार्ता का उद्देश्‍य उस स्थिति से आगे बढ़ना है जिसे उन्होंने “न तो युद्ध और न ही शांति” की स्थिति बताया था। इस बीच अमरीका के वित्त मंत्रालय ने 30 से अधिक व्‍यक्तियों, कंपनियों और ईरान के तेल की बिक्री में मदद करने के आरोपी जहाजों के विरूद्ध प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।
==================================================Courtesy=================================
जेनेवा: तीसरे दौर की परमाणु वार्ता के लिए ईरान और अमरीका के बीच होगी बैठक
america,iran,Jeneva,americairanwar,ayatullhakhamnei

 

 

 

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *