कृत्रिम सामग्री का निर्माण उस व्यक्ति की सहमति के बिना नहीं किया जाना चाहिए: सूचना और प्रसारण मंत्री
ashvinivaishnav,socialmediaकृत्रिम सामग्री का निर्माण उस व्यक्ति की सहमति के बिना नहीं किया जाना चाहिए: सूचना और प्रसारण मंत्री
सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि कृत्रिम सामग्री का निर्माण उस व्यक्ति की सहमति के बिना नहीं किया जाना चाहिए जिसका चेहरा, आवाज या व्यक्तित्व सामग्री बनाने में इस्तेमाल किया गया हो। उन्होंने यह बात आज नई दिल्ली में एक सम्मेलन में कहीं। श्री वैष्णव ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म को अपने द्वारा परोसी जाने वाली सामग्री की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों और बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा प्लेटफार्म की जिम्मेदारी है।
श्री वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म से राजस्व बंटवारे की नीतियों पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्लेटफार्म को सामग्री बनाने वाले लोगों के साथ भी उचित तरीके से राजस्व साझा करना चाहिए।
================================================Courtesy=====================================
कृत्रिम सामग्री का निर्माण उस व्यक्ति की सहमति के बिना नहीं किया जाना चाहिए: सूचना और प्रसारण मंत्री
ashvinivaishnav,socialmedia
