• Sat. Mar 7th, 2026

बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि राहुल गांधी जैसा व्यक्ति देश के विपक्ष का नेता है: भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया

बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि राहुल गांधी जैसा व्यक्ति देश के विपक्ष का नेता है: भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया
rahulgandhiबेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि राहुल गांधी जैसा व्यक्ति देश के विपक्ष का नेता है: भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया
दिल्ली की एक अदालत ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। आज नई दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी मुख्य षडयंत्रकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि राहुल गांधी जैसा व्यक्ति देश के विपक्ष का नेता है। श्री भाटिया ने कहा कि कांग्रेस नेता मार्गरेट अल्वा ने भी कांग्रेस पार्टी के इस कृत्य पर असंतोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सहयोगी दल भी इस कृत्य का समर्थन नहीं कर रहे हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष के नेता जैसे पद पर आसीन व्यक्ति को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सही अर्थ समझ में नहीं आता। उन्होंने मांग की कि राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए। श्री भाटिया ने कहा कि यदि वे देश के संविधान में विश्वास नहीं करते तो उन्हें राजनीति करने का कोई अधिकार नहीं है।

इस बीच, कांग्रेस ने अपने युवा विंग के प्रमुख और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की निंदा की है। सोशल मीडिया पोस्ट में पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण और वैध था। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी पूरी तरह से अवैध है।
============================================Courtesy========================================
बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि राहुल गांधी जैसा व्यक्ति देश के विपक्ष का नेता है: भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया
rahulgandhi

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *